|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूसीसी के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का एलान, 17 सितंबर से जंतर-मंतर पर 'शरिया बचाओ' आंदोलन शुरू

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के उस दावे के बाद, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस वर्ष के अंत तक देश की 80 प्रतिशत आबादी समान नागरिक संहिता के दायरे में आ जाएगी, अखिल भारतीय मुस्लि

NRI Post Hindi Desk · 81 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूसीसी के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का एलान, 17 सितंबर से जंतर-मंतर पर 'शरिया बचाओ' आंदोलन शुरू
📷 NRI Post Hindi Desk

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के उस दावे के बाद, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस वर्ष के अंत तक देश की 80 प्रतिशत आबादी समान नागरिक संहिता के दायरे में आ जाएगी, अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बोर्ड ने इस कानून को रोकने के लिए आंदोलन और कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने बताया कि संगठन 17 सितंबर से देशव्यापी 'शरिया बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान शुरू करेगा। इस आंदोलन की शुरुआत राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर एक बड़े विरोध प्रदर्शन के साथ होगी, जिसमें देश के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु और सभी प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। यह आंदोलन सभी मुस्लिम संगठनों का संयुक्त अभियान होगा, जिसका उद्देश्य यूसीसी को लागू होने से रोकना है। बोर्ड ने यूसीसी को कानूनी चुनौती देने के लिए अधिवक्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है, जो राज्यवार अदालतों में याचिका दायर करेगी। इलियास ने कहा कि मुस्लिम समाज यूसीसी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और जिन राज्यों में इसे लागू करने की तैयारी होगी, वहां प्रदेश स्तर पर भी समितियां बनाई जाएंगी। ये समितियां उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक में इस कानून को चुनौती देंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस कानून को पहले ही कानूनी चुनौती दी जा चुकी है। इसी तरह गुजरात, मध्य प्रदेश और असम में भी चुनौती देने की तैयारी चल रही है। भाजपा की तैयारियों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यूसीसी सभी भाजपा शासित राज्यों में लागू होगा, लेकिन बोर्ड इसे रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!