सितंबर का महीना यामाहा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल 10 प्रतिशत ज्यादा गाड़ियां घरेलू बाजार में बेची हैं। भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रेजेडआर रही है, हालांकि ईयर-ऑन-ईयर इस दोपहिया की बिक्री में कमी आई है। सितंबर 2025 में कंपनी ने जहां 73,307 गाड़ियां बेची थीं, वहीं सितंबर 2026 में कंपनी ने 80,782 गाड़ियां बेची हैं। अगस्त के मुकाबले ग्रोथ 17.42 प्रतिशत की है, क्योंकि अगस्त में कंपनी ने 68,796 यूनिट्स बेची थीं। सबसे ज्यादा ग्रोथ वाली यामाहा की बात करें तो यामाहा फसीनो टॉप पर है। इस स्कूटर की सेल्स में 90.58 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस स्कूटर की 11,349 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं, जबकि पिछले साल सितंबर महीने में कंपनी ने 5,955 यूनिट्स को बेचा था, यानी ईयर-ऑन-ईयर सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ हुई है। इस टू-व्हीलर का यामाहा की कुल सेल्स में 14.05 प्रतिशत हिस्सा है। यामाहा के इस स्कूटर में 125 सीसी का एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें कलर टीएफटी मीटर मिलता है और कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल, एसएमएस, ईमेल अलर्ट्स और ऐप कनेक्टिविटी शामिल हैं। यामाहा फसीनो का क्लेम्ड माइलेज 68 किलोमीटर प्रति लीटर का है, हालांकि रियल लाइफ माइलेज कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इस स्कूटर की कीमत 78,980 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 99 हजार रुपये की एक्स शोरूम नई दिल्ली कीमत पर आता है। भारत में यामाहा की सेल्स की बात करें तो कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल यामाहा रेजेडआर है, जिसकी सितंबर महीने में 22,088 यूनिट्स बेची गई हैं। आर15 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर है, जिसकी 14,256 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं, जबकि तीसरे नंबर पर एफजेड है, जिसकी 13,583 यूनिट्स सितंबर में बेची गई हैं। चौथे नंबर पर फसीनो है, जिसकी 11,349 यूनिट्स बिकी हैं, वहीं पांचवें नंबर पर यामाहा एमटी 15 है, जिसकी 11,088 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं। एक्सएसआर की 5509 यूनिट्स, एरोक्स की 2416 यूनिट्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर ईसी 06 की 493 यूनिट्स बिकी हैं।
यामाहा फसीनो की बंपर डिमांड, बिक्री में 90 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल, जानें क्या है खास
सितंबर का महीना यामाहा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल 10 प्रतिशत ज्यादा गाड़ियां घरेलू बाजार में बेची हैं। भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्ही
NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




