|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप आज हो सकती है जारी, जानें पूरी डिटेल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 25 नवंबर को किसी भी समय जारी कर दी जाएगी। यह सिटी स्लिप एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप आज हो सकती है जारी, जानें पूरी डिटेल
📷 NRI Post Hindi Desk

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज यानी 25 नवंबर को किसी भी समय जारी कर दी जाएगी। यह सिटी स्लिप एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिवेट होगी और अभ्यर्थी इसके माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे। सिटी स्लिप आते ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दिया जायेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी सीधे साइट पर जाकर या लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। एनटीए की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस बार दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए कुल 975505 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और परीक्षा का आयोजन कुल 87 विषयों के लिए करवाया जायेगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा, और सभी तारीखों पर परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट के लिए समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा का समय अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों को बता दें कि एनटीए द्वारा सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे, जिन्हें अलग से डाउनलोड करना होगा। ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के लिए है और परीक्षा केंद्र पर यह मान्य नहीं होगी, क्योंकि केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड ही मान्य किया जायेगा। इससे पहले यूजीसी नेट दिसंबर 2026 का विषयवार परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है, जिससे अभ्यर्थी यह जान सकते हैं कि किस दिन किस विषय की परीक्षा आयोजित होगी।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!