|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

यूपी कौशल विकास मिशन में बड़ी राहत: अब 500 मीटर के दायरे में दर्ज होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के दायरे को बड़ा करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अभी तक प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र के केवल 100 मीटर के दायर

NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी कौशल विकास मिशन में बड़ी राहत: अब 500 मीटर के दायरे में दर्ज होगी बायोमेट्रिक हाजिरी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने प्रशिक्षण केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के दायरे को बड़ा करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अभी तक प्रशिक्षणार्थियों को केंद्र के केवल 100 मीटर के दायरे में ही बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह दायरा बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया गया है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार कम दूरी की जियो-फेंसिंग के कारण प्रशिक्षणार्थियों को हाजिरी दर्ज करने में तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए यह छूट दी गई है। हालांकि, उपस्थिति केवल निर्धारित केंद्र के 500 मीटर के दायरे में ही दर्ज होगी, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी। मिशन की ओर से प्रशिक्षण केंद्रों को अपने पोर्टल लागिन के माध्यम से केंद्र का सही अक्षांश और देशांतर अपडेट करने की सुविधा दी गई है। प्रशिक्षण प्रदाता जरूरत के अनुसार आवासीय, गैर-आवासीय और आन-द-जाब प्रशिक्षण स्थलों के लोकेशन भी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने वाले उपकरण उसी स्थान पर रखे जाएंगे, जिसका लोकेशन पोर्टल पर अपडेट किया गया है। यदि प्रशिक्षण केंद्र या उपकरण का स्थान बदलता है तो नए स्थान के निर्देशांक अपडेट कराने के लिए अनुरोध करना होगा। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए फर्जी लोकेशन या माक लोकेशन एप का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस कदम से प्रशिक्षणार्थियों की तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतें दूर होंगी और कौशल विकास योजना का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!