|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, सपा से 125-140 सीटों की मांग की तैयारी

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर रविवार को यूपी चुनाव को लेकर एक अहम और बड़ी बैठक

NRI Post Hindi Desk · 36 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, सपा से 125-140 सीटों की मांग की तैयारी
📷 NRI Post Hindi Desk

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर रविवार को यूपी चुनाव को लेकर एक अहम और बड़ी बैठक आयोजित की गई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से सीटों की मांग को लेकर 125 से 140 सीटों की संभावित सूची तैयार करने की योजना बनाई है और अगले कुछ दिनों में इस पर मंथन कर सूची सपा को सौंपी जा सकती है। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद मौजूद रहे। बैठक का फोकस आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को मजबूत करने और सीटों के बंटवारे की रणनीति पर रहा। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अभी सब कुछ शुरुआती चरण में है और उन्होंने कहा कि गठबंधन मजबूत होगा तथा गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़े, यही उनकी प्रार्थना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी की रणनीति को लेकर पांच मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी है, जिनमें अगले दो दिनों के भीतर सीटों को अंतिम रूप देना, 125 से 140 संभावित सीटों की सूची तैयार करना, अगले तीन से चार दिनों के भीतर यह सूची समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को सौंपना, जिताऊ उम्मीदवार तथा सटीक जातिगत समीकरण और पार्टी के परंपरागत वोट बैंक के आधार पर चयन करना और सीट शेयरिंग पर लचीला रुख अपनाना शामिल है। इस बैठक के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रही है और जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर सपा के साथ आधिकारिक बातचीत शुरू होगी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!