|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी का मेगा प्लान, मोदी-शाह संभालेंगे कमान, हर 50 परिवार पर एक कार्यकर्ता तैनात

लोकसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी एक बार फिर चुनावी अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

लोकसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना मेगा प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी एक बार फिर चुनावी अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपने की तैयारी में है। बीजेपी उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के मिशन पर जुट गई है। दरअसल, 2027 के चुनावी दंगल का रोड मैप अमित शाह ने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में तैयार कर लिया था, जिसके बाद अब पार्टी संगठन को पूरी तरह चुनाव में उतारने की तैयारी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक चुनावी चक्रव्यूह बना लिया है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 कमिश्नरियों में चुनावी रैलियां करेंगे, जबकि अमित शाह क्षेत्रवार सभाओं और बूथ सम्मेलनों के जरिए चुनावी माहौल बनाएंगे। पार्टी की रणनीति के अनुसार, हर बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचने का टारगेट दिया गया है। इसके तहत हर 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की गई है, जो सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे। ये कार्यकर्ता हर वर्ग, जाति और समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी 1918 मंडलों में मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम तैनात की जाएगी। पार्टी नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ-साथ युवाओं के वोट बनवाने पर भी विशेष जोर देगी। इसके अलावा, तीन नवंबर से छह क्षेत्रों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कम से कम 25 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। यह पदयात्रा पार्टी के जनसंपर्क अभियान को और मजबूती देगी और आम मतदाताओं तक पार्टी का संदेश पहुंचाने का काम करेगी। गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले भी इस तरह के संगठनात्मक अभियानों के जरिए चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत की है, और अब 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने यह व्यापक रोड मैप तैयार किया है। पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और हर वर्ग के मतदाता तक सीधे पहुंचने पर है, ताकि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई जा सके।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!