|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

यूपी में दलित वोटों पर सभी दलों की नजर, आरक्षित सीटें बनीं सत्ता की चाबी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब चंद महीने बचे हैं, जिसके चलते राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है और सूबे की सियासी पिच पर बसपा के लगातार कमजोर होने के चलते मायावती के कोर वोटबैंक माने जाने वाले दलित

NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब चंद महीने बचे हैं, जिसके चलते राजनीतिक बिसात बिछाई जाने लगी है और सूबे की सियासी पिच पर बसपा के लगातार कमजोर होने के चलते मायावती के कोर वोटबैंक माने जाने वाले दलित समाज पर सभी पार्टियों की नजर टिकी है। चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी तक सभी दलित समाज को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं, जहां आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद दलित राजनीति का चेहरा बनने और मायावती का सियासी विकल्प बनना चाहते हैं, वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक दलित समाज को साधने में जुटे हैं और भारतीय जनता पार्टी भी दलितों को अपने पाले में मजबूती के साथ बनाए रखने में लगी है। उत्तर प्रदेश की सत्ता का रास्ता दलित वोटों से होकर गुजरता है, क्योंकि सूबे की विधानसभा की 403 सीटों में 86 सीटें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, जिनमें से 84 सीटें अनुसूचित जाति और दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। उत्तर प्रदेश में दलित समाज की आबादी 22 फीसदी के करीब है, जिसमें 12 फीसदी के करीब जाटव समाज तो 10 फीसदी गैर-जाटव दलित समाज है, और यह वोटबैंक कौशांबी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली और उन्नाव जिलों में 30 फीसदी से भी ज्यादा है जबकि शामली, बागपत, मुरादाबाद, बरेली और बलरामपुर जिलों में 14 फीसदी के करीब है। यूपी की करीब 148 विधानसभा सीटों पर दलित मतदाता काफी अहम माने जाते हैं, जहां 122 विधानसभा सीटों पर दलित समाज की आबादी 20 से 30 फीसदी के बीच है और 8 विधानसभा सीटों पर 40 फीसदी से ज्यादा दलित वोटर्स हैं। पिछले चार विधानसभा चुनावों के नतीजे बताते हैं कि सूबे की रिजर्व सीटें जो पार्टी जीतने में कामयाब रही है, उसी की सूबे में सरकार बनी है, जहां 2007 में 89 आरक्षित सीटों में से बसपा ने 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, 2012 में 85 रिजर्व सीटों में से समाजवादी पार्टी ने 58 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी, 2017 में 86 रिजर्व सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 70 सीटें जीती थीं और 2022 में भी भाजपा गठबंधन ने 65 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी। दलित प्रभाव वाली 148 सीटों पर वोटिंग पैटर्न देखें तो 2012 में समाजवादी पार्टी को 91 सीटें मिलीं, बसपा को 34 और भाजपा को सिर्फ 8 सीटें मिलीं, जबकि 2017 में भाजपा ने इनमें से 118 सीटें जीतीं और समाजवादी पार्टी 14 सीटों पर सिमट गई थी, और 2022 के चुनाव में भाजपा ने 93 सीटें जीतीं और समाजवादी पार्टी ने 43 सीटें जीती थीं। 2022 में बसपा को सबसे बड़ा झटका लगा, जो अपने कोर वोट बैंक की इन 84 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई और उसका खाता तक नहीं खुला, जबकि 2007 में मायावती के सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले ने कमाल किया था और बसपा ने 89 में से 61 आरक्षित सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब 2027 के चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने इन सीटों पर खास रणनीति बनाई है तो भाजपा दलितों को जोड़ने में जुटी है, जबकि मायावती और चंद्रशेखर आजाद की राजनीति भी इस मुकाबले को दिलचस्प बना रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!