|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई गुहार

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनके खिलाफ वसंत कुंज नार्थ थाने में मामला दर्ज है और राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत के लिए लगाई गुहार
📷 NRI Post Hindi Desk

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनके खिलाफ वसंत कुंज नार्थ थाने में मामला दर्ज है और राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। इससे पहले 29 अक्टूबर को पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें दो नवंबर तक अंतरिम संरक्षण दिया था, हालांकि सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि वर्तमान सांसद होने के कारण उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई का अधिकार क्षेत्र राउज एवेन्यू कोर्ट के पास है। इसके बाद अकोइजाम की ओर से सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने याचिका को सांसद-विधायक मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश दिग्विनय सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अकोइजाम पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहने के दौरान 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने भी पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका पर सुनवाई के अधिकार क्षेत्र को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें दो नवंबर तक अंतरिम राहत दी थी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!