|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी का जेन-अल्फा बच्चों संग अनोखा संवाद, एआई राखी से लेकर करेले की सब्जी तक छिड़ी बहस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर कई जेन-अल्फा पीढ़ी के बच्चे प्रधानमंत्री को राखी बांधने के

NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रक्षाबंधन पर पीएम मोदी का जेन-अल्फा बच्चों संग अनोखा संवाद, एआई राखी से लेकर करेले की सब्जी तक छिड़ी बहस
📷 NRI Post Hindi Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर कई जेन-अल्फा पीढ़ी के बच्चे प्रधानमंत्री को राखी बांधने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। राखी बांधने के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ काफी देर तक बातचीत की और उनसे कई दिलचस्प सवाल भी पूछे। पीएम मोदी ने इस खास मुलाकात के करीब तीन मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें बच्चों के साथ उनका हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज देखने को मिला। वीडियो में एक बच्ची प्रधानमंत्री को लोटस वाली राखी बांधते हुए दिखाई दे रही है, जिस पर पीएम मोदी ने उससे पूछा कि वह क्या लेकर आई है। इस दौरान एक और बच्ची ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन से पहले ही शुभकामनाएं दीं, जिससे पीएम गदगद हो गए। इस कार्यक्रम में तकनीक की भी चर्चा हुई, जहां एक जेन-अल्फा छात्र ने प्रधानमंत्री को एआई से जुड़ी राखी बांधी और कहा कि वह जिम्मेदारी के साथ एआई सीखेगा और इसका सही इस्तेमाल करेगा। एक बच्ची ने प्रधानमंत्री के लिए खुद से बनाई हुई राखी भेंट की, क्योंकि उसे पता था कि पीएम नेचर लवर हैं। पीएम मोदी ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और रुचियों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला जब उन्होंने एक छोटी बच्ची से करेले की सब्जी खाने के बारे में पूछा। बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया कि करेला तो उसका भाई भी नहीं खाता और कोई भी करेला नहीं खाता है, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। एक बच्ची ने महाकाल के दर्शन करने की इच्छा जताई, जिस पर प्रधानमंत्री ने उससे महाकाल का प्रसाद लाने का आग्रह किया। इस पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने प्रधानमंत्री के लिए कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिन्हें पीएम मोदी ने ध्यान से सुना और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने इन खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं, जिसमें हाई फाइव्स और मुस्कुराते चेहरे साफ देखे जा सकते हैं। प्रधानमंत्री का बच्चों के साथ यह सहज और भावनात्मक जुड़ाव कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रही।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!