रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसका सभी बहनों को पूरे साल इंतजार रहता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर यह पर्व 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा, जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी और भाई उनकी रक्षा का वचन देंगे। इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, क्योंकि 27 अगस्त की रात 9 बजकर 32 मिनट तक भद्रा समाप्त हो जाएगी, जिससे शुभ कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त 28 अगस्त की सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, जबकि सुबह 10 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय राखी बांधने से बचना चाहिए। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, जबकि शुभ चौघड़िया दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। अपराह्न काल में दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक और चर चौघड़िया में शाम 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक राखी बांधी जा सकती है। इस बार रक्षाबंधन पर ज्योतिषीय दृष्टि से कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें शतभिषा नक्षत्र के साथ अतिगंड, शोभन, शिव, विजय, चंद्रादि, बुधादित्य, विमल, विपरीत राजयोग, धन, उभयचरी, शकट और सुनफा योग शामिल हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन शुभ योगों में पूजा-पाठ, दान और रक्षा सूत्र बांधने के कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं। पूजा विधि की बात करें तो सबसे पहले घर के मंदिर में भगवान गणेश और विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पहली राखी भगवान को अर्पित करनी चाहिए। भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके आसन पर बैठाना चाहिए, फिर बहन उसके माथे पर कुमकुम से तिलक लगाकर दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। रक्षा सूत्र तीन धागों का होना चाहिए - लाल, पीला और सफेद, और उसमें चंदन लगा हो तो अधिक शुभ माना जाता है। राखी बांधते समय मंत्र 'येन बद्धो बलिराजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेनत्वाम प्रति बद्धनामि रक्षे, माचल-माचलः' का जाप करना चाहिए। भाई की आरती उतारकर मिठाई खिलाने के बाद भाई बहन को उपहार भेंट कर सकता है।
रक्षाबंधन 2026: 27 या 28 अगस्त कब है त्योहार? जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और पूजा विधि
रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसका सभी बहनों को पूरे साल इंतजार रहता है। द्रिक प
NRI Post Hindi Desk · 90 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




