|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

राजकोट के मैकडॉनल्ड्स में टेबल के पास चूहे घूमते दिखे, वीडियो वायरल होने पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना

राजकोट के ग्रीनलैंड चौक स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेस्टोरेंट के डाइनिंग एरिया में रखी टेबल के पास चूहे घूमते हुए साफ नजर आ रहे हैं

NRI Post Hindi Desk · 64 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजकोट के मैकडॉनल्ड्स में टेबल के पास चूहे घूमते दिखे, वीडियो वायरल होने पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना
📷 NRI Post Hindi Desk

राजकोट के ग्रीनलैंड चौक स्थित मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेस्टोरेंट के डाइनिंग एरिया में रखी टेबल के पास चूहे घूमते हुए साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की हाइजीन और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजकोट महानगर निगम यानी आरएमसी के फूड विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। आरएमसी के हेल्थ ऑफिसर डॉ. जयेश वाकाणी ने बताया कि जांच के दौरान डाइनिंग एरिया में हाइजीन से जुड़ी लापरवाही मिली। फूड विभाग की जांच के बाद रेस्टोरेंट पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, जांच के दौरान रेस्टोरेंट के किचन की साफ-सफाई में कोई लापरवाही नहीं मिली। रेस्टोरेंट मैनेजर ने फूड विभाग की टीम को बताया कि पास में ही कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और उसी वजह से चूहों के रेस्टोरेंट में आने की संभावना हो सकती है। निरीक्षण के दौरान फूड विभाग की टीम ने रॉ मटेरियल के दो सैंपल भी लिए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद आरएमसी की कार्रवाई ने रेस्टोरेंट की हाइजीन व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा को और बढ़ा दिया है। मैकडॉनल्ड्स जैसे इंटरनेशनल रेस्टोरेंट ब्रांड के डाइनिंग एरिया में चूहों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी जोरदार चर्चा शुरू हो गई है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!