|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के विद्यार्थियों से कहा- मेहनत का कोई विकल्प नहीं, लगातार करें प्रयास

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के कैलाश नगर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत

NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के विद्यार्थियों से कहा- मेहनत का कोई विकल्प नहीं, लगातार करें प्रयास
📷 NRI Post Hindi Desk

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिल्ली के कैलाश नगर स्थित राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने की सलाह दी। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से स्पष्ट कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए लक्ष्य की प्राप्ति तक प्रयास जारी रखना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के 20 विद्यार्थियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने राज्यपाल से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल की हाथ से बनाई पेंटिंग भेंट की, जिससे मुलाकात का माहौल और भी स्नेहपूर्ण हो गया। विद्यालय के पूर्व छात्र सत्येंद्र त्रिपाठी के सहयोग से आयोजित यह भ्रमण विद्यार्थियों की पहली हवाई यात्रा भी थी, जिसने बच्चों के लिए इस दिन को विशेष और यादगार बना दिया। राज्यपाल ने बच्चों से पढ़ाई, उनकी रुचियों, शौक और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बात की तथा उनकी यात्रा के अनुभव सुने। उन्होंने बच्चों को महान व्यक्तियों की जीवनियां पढ़ने, साफ-सफाई बनाए रखने, पौष्टिक भोजन लेने और अपनी लिखावट सुधारने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें जैसा ढाला जाए वैसा ही रूप मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार, शिक्षक और विद्यालय का वातावरण मिलकर बच्चों के व्यक्तित्व और संस्कार बनाते हैं, इसलिए इन तीनों का सकारात्मक योगदान अत्यंत आवश्यक है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने यात्रा के अनुभव पर निबंध लिखने को कहा, ताकि उनमें निरीक्षण की आदत विकसित हो और वे अपने आसपास की दुनिया को बारीकी से समझ सकें। इस मौके पर राज्यपाल ने जन भवन के विद्यालय, गौशाला और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जन भवन के विद्यालय में करीब 450 बच्चे पढ़ते हैं और भविष्य में इसे कक्षा 12 तक विस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, क्योंकि उन्होंने न केवल बच्चों का मार्गदर्शन किया, बल्कि उनके अनुभवों को ध्यान से सुना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को बच्चों के आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!