उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस उम्मीदवार चयन के जरिए बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सियासी रणनीति पूरी तरह साफ कर दी है। पार्टी ने अपने सभी मौजूदा राज्यसभा सदस्यों के टिकट काट दिए हैं और उनकी जगह पार्टी कैडर से जुड़े नए चेहरों को मौका दिया है। बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में जातीय समीकरण साफ दिखाई देता है। इसमें दो ब्राह्मण, दो दलित, तीन गैर-यादव ओबीसी और एक ठाकुर चेहरे को मौका मिला है। इसके साथ ही पार्टी ने दो महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है। इस पूरी कवायद को कैडर के सम्मान, सोशल इंजीनियरिंग यानी जातीय-क्षेत्रीय संतुलन और समाजवादी पार्टी के पीडीए व प्रबुद्ध ब्राह्मण कार्ड के काउंटर प्लान के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस सूची के जरिए बीजेपी ने एक बार फिर अपने पुराने और सफल सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले को धार देने की कोशिश की है। इस तरह बीजेपी एक साथ तीन बड़े मोर्चों को साधती दिख रही है। पहला मोर्चा कैडर को सम्मान देने का है। बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भारी-भरकम चेहरे या बाहर से आए नेता के बजाय पार्टी के समर्पित, सांगठनिक और जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। इस तरह चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को साधने का बड़ा दांव चला है। बीजेपी की सूची में प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर-बुंदेलखंड, रामप्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री और गोपी कृष्ण पांडेय पूर्व प्रदेश मंत्री जैसे नाम यह साबित करते हैं कि पार्टी में जमीनी काम करने वालों को बड़ा पद दिया जा सकता है। मौजूदा राज्यसभा सांसदों को रिपीट न करके पार्टी ने अपने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को यह कड़ा और सकारात्मक संदेश दिया है कि संगठन से जुड़कर काम करने वाले नेताओं को समय आने पर सियासी अहमियत जरूर दी जाती है। दूसरा मोर्चा समाजवादी पार्टी के पीडीए का काउंटर प्लान है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जिस पीडीए फॉर्मूले के दम पर 2024 की चुनावी जंग जीती थी और 2027 की लड़ाई लड़ने का दावा कर रहे हैं, बीजेपी ने राज्यसभा टिकटों के बंटवारे से उसी ओबीसी और दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। बीजेपी ने आठ राज्यसभा प्रत्याशियों में तीन ओबीसी समुदाय के नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। ये तीनों ही प्रत्याशी गैर-यादव ओबीसी से हैं, जो 2024 के चुनाव में कुछ हद तक पार्टी से छिटके थे। बीजेपी ने लोध चेहरे के रूप में धर्मपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बरेली-आंवला से आने वाले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को प्रत्याशी बनाकर रुहेलखंड में लोध वोट बैंक को मजबूती से साधे रखा गया है। पार्टी ने कुर्मी समाज से आने वाली श्रुति गंगवार को मौका दिया है। श्रुति झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी हैं। उनके जरिए बीजेपी रुहेलखंड और तराई बेल्ट के सबसे बड़े ओबीसी वोट कुर्मी को अपने साथ जोड़े रखने का प्रयास कर रही है। अति-पिछड़ा वर्ग से आने वाले प्रकाश पाल को राज्यसभा भेजकर बीजेपी ने गैर-यादव ओबीसी के बीच अपनी पैठ और मजबूत की है। यूपी में यादवों के बाद ओबीसी में कुर्मी दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाली जाति है। राज्य में कुर्मी आठ फीसदी, लोधी चार फीसदी और पाल समाज के करीब दो फीसदी वोटर हैं। इस तरह बीजेपी ने करीब चौदह फीसदी ओबीसी वोट बैंक को सीधे तौर पर साधने का दांव चला है। तीसरा मोर्चा दलित वोटों को साधने की रणनीति है। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में दलित समुदाय से दो प्रत्याशी उतारे हैं। प्रियंका सिंह रावत पासी समुदाय से आती हैं, जबकि विद्या सागर सोनकर खटिक समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। अवध से लेकर पूर्वांचल बेल्ट में पासी वोट बैंक काफी अहम माना जाता है। 2024 के चुनाव में पासी वोटर बीजेपी से छिटका था, जिसे देखते हुए पूर्व सांसद प्रिय
राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से बीजेपी ने साधा 2027 का बिसात, सपा के पीडीए कार्ड पर चला काउंटर प्लान
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस उम्मीदवार चयन के जरिए बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सियासी रणनीति पूरी तर
NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




