|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

राजौरी में बिस्तर पर आया सांप, सोती हुई दो मासूम बहनों को डसा, दोनों की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान अमीबा और अमीजा के रूप में हुई है। अमीबा पांच साल की थी, जबकि अमीजा की

NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजौरी में बिस्तर पर आया सांप, सोती हुई दो मासूम बहनों को डसा, दोनों की मौत
📷 NRI Post Hindi Desk

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान अमीबा और अमीजा के रूप में हुई है। अमीबा पांच साल की थी, जबकि अमीजा की उम्र तीन साल थी। दोनों की मौत शनिवार देर रात हुई। यह घटना राजौरी जिले के कालाकोट सब डिवीजन के मनमा बरमारी गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ एक ही कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक सांप बिस्तर पर पहुंच गया और सोते समय दोनों बहनों को डस लिया। सांप के डसने के बाद दोनों बच्चियों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों बच्चियों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। बीती रात दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। दो छोटी बच्चियों की एक साथ मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। अमीबा और अमीजा सगी बहनें थीं, जो परिवार के साथ उसी कमरे में सो रही थीं। रात में बिस्तर पर पहुंचे सांप ने दोनों को डस लिया, जिससे उनकी जान चली गई। फिलहाल घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए यह जानना जरूरी है कि अगर किसी को सांप काट ले तो क्या करें और क्या न करें। सबसे पहले मरीज को शांत रखें और उसे बिल्कुल भी घबराने न दें, क्योंकि घबराहट से दिल की धड़कन तेज होती है और जहर शरीर में और तेजी से फैलता है। घाव को तुरंत साफ पानी या साबुन से धोएं। मरीज के हाथ-पैर से अंगूठी, घड़ी या तंग कपड़े हटा दें, क्योंकि सूजन आने पर ये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। प्रभावित अंग को हृदय के स्तर से नीचे रखें और उसे ज्यादा हिलने-डुलने न दें। सबसे जरूरी बात यह है कि बिना समय गंवाए मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं और मेडिकल सहायता लें।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!