|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

राजस्थान पेश करेगा देश का पहला जेन जी यूथ बजट, सभी विभागों को भेजी गाइडलाइन

राजस्थान सरकार वित्तीय वर्ष 2027-28 में जेन जी पर केंद्रित एक अलग युवा बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेन जी

NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजस्थान पेश करेगा देश का पहला जेन जी यूथ बजट, सभी विभागों को भेजी गाइडलाइन
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान सरकार वित्तीय वर्ष 2027-28 में जेन जी पर केंद्रित एक अलग युवा बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जेन जी पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है। वित्त विभाग के अधिकारियों का दावा है कि राजस्थान देश का पहला राज्य होगा जो जेन जी पर फोकस करते हुए अलग से यूथ बजट पेश करेगा। कृषि बजट की तर्ज पर यह यूथ बजट अलग से प्रस्तुत किया जाएगा। यूथ बजट तैयार करने से लेकर इसके खर्च की मानिटरिंग तक के लिए युवा मामले और खेल विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने यूथ बजट तैयार करने को लेकर सभी विभागों के लिए गाइडलाइन भेजी है और अधिकारियों की बैठक भी ली है। सूत्रों के अनुसार नोडल विभाग ही सभी विभागों की कार्ययोजना तय कर समन्वय करेगा, जिसके लिए विभाग में अलग से यूथ बजट सेल बनाई जाएगी जो बजट तैयार करने से लेकर प्रगति की मानिटरिंग करेगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को यूथ बजट में शामिल की जा सकने वाली योजनाओं, कार्यक्रमों और बजट को चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। योजनाओं को दो श्रेणियों में बांटा गया है, जिन योजनाओं में युवाओं के लिए सत्तर प्रतिशत से ज्यादा बजट प्रस्तावित है उन्हें ए श्रेणी में और इससे कम बजट वाली योजनाओं को बी श्रेणी में रखा जाएगा। वर्ष 2027-28 के बजट के लिए बजट निर्धारण समिति की बैठकों में अलग से यूथ बजट के खर्च का आकलन कर तय प्रारूप में जमा करवाया जाएगा। यूथ बजट में युवाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों को शामिल किया जाएगा, जिसमें सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाने के साथ नियमित भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने का प्रविधान किया जाएगा। भर्ती विज्ञापन जारी करने से लेकर परीक्षा और नियुक्ति तक की प्रक्रिया तय समय में पूरी करने तथा खाली पदों की संख्या सार्वजनिक करने पर जोर रहेगा। इसके अलावा युवाओं को कोचिंग, कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने की योजना भी शामिल होगी। स्वरोजगार, स्टार्टअप और कृषि नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ प्रशिक्षण के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों में भेजने के प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं। कालेज शिक्षा निदेशालय के माध्यम से सरकारी और निजी कालेजों से सुझाव लिए जा रहे हैं। वर्तमान में बेरोजगार युवाओं को चार हजार रुपये मासिक भत्ता और नया कारोबार शुरू करने के लिए दो करोड़ रुपये तक का ऋण दिया जाता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!