|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

राजस्थान में दहेज की शक में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया गला घोंटने का आरोप; थाने में जमकर हंगामा

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे जोबनेर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संजू कुमावत के रूप में हुई है। मौत क

NRI Post Hindi Desk · 84 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजस्थान में दहेज की शक में विवाहिता की मौत, पीहर पक्ष ने लगाया गला घोंटने का आरोप; थाने में जमकर हंगामा
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सटे जोबनेर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संजू कुमावत के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना करने और गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष की ओर से बताया गया कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन जब पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मृतका के गले पर रस्सी जैसे गहरे निशान देखे, जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होने पर गले पर ऐसे निशान नहीं पड़ सकते, यह साफ तौर पर हत्या का मामला है। इस घटना के बाद पीहर पक्ष के लोग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किए बिना ही थाने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव को अंतिम संस्कार के लिए लेने से साफ इनकार कर दिया और मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस को मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी मशक्कत करनी पड़ी, और परिजन अब भी न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। परिजनों का कहना है कि बहन को मार डाला गया है और वे तब तक नहीं हटेंगे जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!