|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

राजस्थान या महाराष्ट्र: अक्टूबर में जंगल सफारी और पक्षी दर्शन के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट?

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अक्टूबर का महीना घूमने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सभी एक्टिविटी स्पोर्ट्स दोबारा खुल जाते हैं और मौसम भी साफ हो जाता है, न भीषण गर्मी होती है और न

NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अक्टूबर का महीना घूमने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सभी एक्टिविटी स्पोर्ट्स दोबारा खुल जाते हैं और मौसम भी साफ हो जाता है, न भीषण गर्मी होती है और न ही ठंड। यही कारण है कि अक्टूबर का महीना भारत में वाइल्डलाइफ ट्रिप के लिए खास माना जाता है, और मौसम साफ होते ही कई पक्षी भारत की वेटलैंड में वापस आने लगते हैं, जिससे लोग इस मौसम में दोस्तों और परिवार के साथ सफारी का मजा लेने के लिए ट्रिप प्लान करते हैं। अक्टूबर के महीने में जंगल सफारी शुरू हो जाते हैं और इस मौसम में जंगली जानवरों से लेकर रेयर पक्षी भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर आप अक्टूबर में वाइल्डलाइफ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो राजस्थान और महाराष्ट्र दोनों ही शानदार ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन दोनों जगहों का एक्सपीरियंस काफी अलग हो सकता है। राजस्थान की बात करें तो यहां अक्टूबर में मॉनसून के बाद कई इलाकों में सफारी सीजन दोबारा शुरू होता है और रणथंभौर का नाम सबसे पहले आता है, जहां बाघ देखने का एडवेंचर तो है ही, लेकिन जंगल सिर्फ टाइगर तक सीमित नहीं है, क्योंकि सफारी के दौरान तेंदुआ, सांभर, स्लॉथ बीयर और कई तरह के पक्षी भी नजर आ सकते हैं। अगर आपको बर्ड वॉचिंग पसंद है तो भरतपुर का केवलादेव नेशनल पार्क भी जा सकते हैं, जहां अक्टूबर से सर्दियों में आने वाले प्रवासी पक्षियों का आना-जाना बढ़ने लगता है और यहां का सुहावना मौसम भी काफी पसंद आता है। इसके अलावा राजस्थान के उत्तर-पूर्व में चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील में स्थित ताल छापर अपने खुले घास के मैदानों और ब्लैकबक के लिए जाना जाता है, जहां पक्षियों के साथ खुले मैदान में घूमते काले हिरण देखने का अलग एक्सपीरियंस होता है। महाराष्ट्र की बात करें तो मॉनसून में यहां के जंगलों में अलग ही नजारे देखने को मिलते हैं, लेकिन अक्टूबर भी महाराष्ट्र के जंगलों को करीब से देखने का अच्छा मौका देता है। ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व टाइगर सफारी के लिए मशहूर है, लेकिन महाराष्ट्र की वाइल्डलाइफ इससे कहीं ज्यादा बड़ी है। नांदूर मधमेश्वर को महाराष्ट्र का भरतपुर भी कहा जाता है, जहां सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है और इसी मौसम में यूरोप, मध्य एशिया और साइबेरिया से आने वाले कई पक्षी यहां के वेटलैंड्स में देखे जा सकते हैं। महाराष्ट्र में जंगल, वेटलैंड्स और पश्चिमी घाट के अलग-अलग लैंडस्केप आपकी इस ट्रिप को परफेक्ट बना देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि अक्टूबर में आखिर कहां जाना चाहिए। अगर आपकी प्रॉयोरिटी टाइगर सफारी है तो राजस्थान में रणथंभौर और महाराष्ट्र में ताडोबा दोनों ऑप्शन देखे जा सकते हैं, जबकि बर्ड वॉचिंग पसंद है तो राजस्थान का केवलादेव और ताल छापर तथा महाराष्ट्र का नांदूर मधमेश्वर सबसे बेस्ट माना जाता है। इस तरह देखा जाए तो दोनों ही राज्य अपने-अपने अनुभव के लिए बेहतरीन हैं और आपकी रुचि के अनुसार राजस्थान या महाराष्ट्र में से किसी भी जगह को चुना जा सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!