|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

राजस्थान: रिश्वत के आरोपी एएसपी का आईफोन बना जांच में बाधा, 5 दिन से पासवर्ड बताने से इनकार

उदयपुर में दो करोड़ रुपए के रिश्वतकांड में गिरफ्तार एसओजी के एएसपी मुकेश सोनी की पूछताछ में कई अहम सवालों के जवाब अब तक नहीं मिल पाए हैं। एसीबी सूत्रों के अनुसार सोनी को कार्रवाई का पहले से शक था और व

NRI Post Hindi Desk · 53 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजस्थान: रिश्वत के आरोपी एएसपी का आईफोन बना जांच में बाधा, 5 दिन से पासवर्ड बताने से इनकार
📷 NRI Post Hindi Desk

उदयपुर में दो करोड़ रुपए के रिश्वतकांड में गिरफ्तार एसओजी के एएसपी मुकेश सोनी की पूछताछ में कई अहम सवालों के जवाब अब तक नहीं मिल पाए हैं। एसीबी सूत्रों के अनुसार सोनी को कार्रवाई का पहले से शक था और वह परिवादी पर नजर रख रहा था। गिरफ्तारी के बाद से जांच अधिकारी उसके आईफोन का पासवर्ड हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह पांच दिन बीत जाने के बाद भी पासवर्ड नहीं बता रहा है, जिससे जांच में कई अहम सुराग तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। बुधवार को एसीबी कोर्ट ने एएसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह की रिमांड 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी। एसीबी के अनुसार पूछताछ के दौरान सोनी ने रिश्वत मांगने से साफ इनकार किया, लेकिन जब अधिकारियों ने उसे रिकॉर्डिंग सुनाई तो वह चुप हो गया। दलाल सज्जन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने एएसपी के कहने पर ही परिवादी से संपर्क किया था। जांच में यह भी सामने आया कि परिवादी निरंजन मोगरा ने एसीबी को बताया था कि मुकेश सोनी उस पर नजर रख रहा है, जिसके बाद एसीबी ने अपनी रणनीति बदली और परिवादी को कार्यालय आने से रोक दिया। शिकायत के सत्यापन के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को योजना में शामिल किया गया और शुरुआती कार्रवाई में चौकी के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद सत्यापन पूरा होने पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में परिवादी के घर से डीवीआर जब्त करने, तीन खाली चेक पर हस्ताक्षर करवाने और रिश्वत की रकम किन लोगों में बांटी जानी थी, जैसे सवालों पर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है। यह मामला नगर निगम के 272 प्लॉट घोटाले से जुड़ा है, जिसमें वर्ष 2022 में सूरजपोल थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। एसओजी ने 4 अगस्त को सुखेर निवासी पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हेमलता कांकरिया और उनके पति निरंजन मोगरा को गिरफ्तार किया था और उनके घर से करीब 2 किलो सोने के जेवर तथा 11 लाख रुपए जब्त किए गए थे। आरोप है कि इसी मामले में एफआर लगाने और जब्त सामान छोड़ने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। फिलहाल जांच एजेंसी आईफोन के पासवर्ड के इंतजार में है, क्योंकि इस डिवाइस में कई अहम सबूत छिपे होने की संभावना जताई जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!