|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

राजस्थानी लोकगीत 'कांच केरी चिमनी' का हिप-हॉप अंदाज, बन्नी अब बन्ना से मांग रही आईफोन

राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत 'कांच केरी चिमनी' को हाल ही में आधुनिक हिप-हॉप अंदाज में पेश किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा बटोर ली है। यह गीत मूल रूप से राजस्थान की मारवाड़ी संस्कृति से ज

NRI Post Hindi Desk · 45 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजस्थानी लोकगीत 'कांच केरी चिमनी' का हिप-हॉप अंदाज, बन्नी अब बन्ना से मांग रही आईफोन
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत 'कांच केरी चिमनी' को हाल ही में आधुनिक हिप-हॉप अंदाज में पेश किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा बटोर ली है। यह गीत मूल रूप से राजस्थान की मारवाड़ी संस्कृति से जुड़ा हुआ बन्ना-बन्नी गीत है, जिसमें दूल्हे को बन्ना और दुल्हन को बन्नी कहा जाता है। पुराने बोल में नायिका अपने बन्ना से अंधेरे में जलाने के लिए कांच की लालटेन और तेल लाने को कहती है, साथ ही लाल-लाल मेहंदी, पायल, अंगूठी और रजवाड़ी पोशाक की मांग करती है। लेकिन नए वर्जन में बन्नी अपने बन्ना से सबसे पहले आईफोन मांग रही है। नए बोल में वह कहती है कि जब आप जोधपुर जाना तो आईफोन लेकर आना, और शाम ढलने पर साथ में तस्वीरें लेंगे। इस नए गीत को राजस्थान के प्रसिद्ध रैपर रैपरिया बालम उर्फ अशोक बिश्नोई और उभरते हुए पंजाबी-राजस्थानी गायक मंदीप रमाना ने मिलकर गाया है। इसमें एक तरफ हिप-हॉप और रैप का मेल देखने को मिलता है, तो वहीं दूसरी तरफ जागीरदार आरवी और इस्माइल गंगा ग्रुप की पारंपरिक लोकगायकी की खूबसूरत झलक भी दिखाई देती है। राजस्थान में ये बन्ना-बन्नी गीत महिलाएं हल्दी, मेहंदी, भात, फेरे और बारात स्वागत के समय गाती हैं। इनमें 'कांच केरी चिमनी' के अलावा 'ओ बन्ना म्हारो केसरियो', 'बन्ना थारो बंगलो' और 'गेरो फूल गुलाब रो' जैसे कई लोकगीत शामिल हैं। लोकगीतों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनमें केवल मिलने-बिछड़ने की कहानियां नहीं सुनाई देतीं, बल्कि प्रेमिका की शिकायतें, उसकी डिमांड और प्रेमी के नखरे भी सुनने को मिलते हैं। अब इस नए अंदाज ने पुरानी परंपरा को आधुनिक पीढ़ी से जोड़ने का काम किया है, जिससे यह गीत एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!