उत्तराखंड के रुड़की शहर में शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की मांग को लेकर देशव्यापी चल रहे जेन-अल्फा आंदोलन का असर देखने को मिला। कृष्णा नगर स्थित स्काईवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल की तीन बसें एक के बाद एक निगम परिसर में पहुंचीं, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी अचंभित रह गए। छात्रों और शिक्षकों का आरोप था कि स्कूल के बाहर कई-कई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए छात्र और शिक्षक नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हंगामा किया। सबसे खास बात यह रही कि विरोध के दौरान शिक्षकों ने वहीं परिसर में बच्चों की क्लास भी लगाई, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। यह प्रदर्शन उस दौर में हुआ है जब देश के विभिन्न राज्यों में जेन-अल्फा छात्र सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। हाल ही में हमीरपुर-महोबा और उन्नाव में भी छात्र स्कूल की सड़क के लिए सड़कों पर उतरे थे और कलेक्ट्रेट को घेर लिया था। वहीं पूर्वी चंपारण में आवासीय विद्यालय की अव्यवस्था से नाराज जेन-अल्फा छात्रों ने बीस घंटे तक अनशन भी किया था। रुड़की में हुए इस प्रदर्शन को जेन-अल्फा पीढ़ी के बढ़ते सामाजिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है, जो अपने अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। नगर निगम द्वारा अब मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया है।
रुड़की में जेन-अल्फा का अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम पहुंची स्कूल बसें, अफसरों के सामने लगाई क्लास
उत्तराखंड के रुड़की शहर में शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की मांग को लेकर देशव्यापी चल रहे जेन-अल्फा आंदोलन का असर देखने को मिला। कृष्णा नगर स्थित स्काईवर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल क
NRI Post Hindi Desk · 95 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


