|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने जीता सेलेब्स का दिल, करण जौहर और बादशाह हुए भावुक

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स दोनों की ओर से बेहतरीन रिसपॉन्स मिल रहा है। चार हजार करोड़ में बनी इस भव्य फिल्म को लेकर फिल्म इंड

NRI Post Hindi Desk · 19 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने जीता सेलेब्स का दिल, करण जौहर और बादशाह हुए भावुक
📷 NRI Post Hindi Desk

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स दोनों की ओर से बेहतरीन रिसपॉन्स मिल रहा है। चार हजार करोड़ में बनी इस भव्य फिल्म को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सभी ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। करण जौहर ने फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि रामायण एक ऐसी कहानी है जो हमारी संस्कृति की नसों में बसी है और जिस पर पीढ़ियां पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह कहानी मूल्यों, परंपराओं और शुद्ध मानवता का प्रतीक है और इसे पढ़ने, देखने और सुनाने के बाद भी इसका सिनेमैटिक रूपांतरण देखकर इतना प्रभावित होना चमत्कार से कम नहीं है। करण जौहर ने रामायण की पूरी टीम को सलाम करते हुए कहा कि हम सभी सपने देख सकते हैं, लेकिन उन्होंने वाकई उसे साकार कर दिखाया। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभा चुके सुनील लहरी ने कहा कि नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में जो मासूमियत और इंटेसिटी झलकनी चाहिए वो झलक रही है और उन्होंने नई रामायण को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आशीष चंचलानी ने कहा कि रामायण ब्लॉकबस्टर है और रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश हिट हैं, साथ ही उन्होंने रवि दुबे के लिए स्पेशल शाउटआउट दिया कि उन्होंने क्या परफॉर्मेंद दी है। बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रामायण देखकर वो भावुक हो गए और उन्होंने जटायु और रावण के युद्ध वाले सीन की भी तारीफ की। मराठी अभिनेता अजिंक्य देव ने लिखा कि क्या फिल्म है, क्या फिल्म है, यह एक भव्य फिल्म है जिसमें विज़ुअल इफेक्ट्स, अभिनय, सेट्स और इमोशन्स सब कुछ शानदार है। उन्होंने कहा कि यह सिनेमाघर में देखने लायक एक अनुभव है और यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव है जिसे किसी भी हालत में नहीं छोड़ना चाहिए। अल्लू अर्जुन ने भी रामायण के लिए फिल्म के सभी कलाकारों को बधाई दी है। इस तरह फिल्म को लेकर सेलेब्स की ओर से लगातार तारीफों का सिलसिला जारी है और फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!