रतलाम के ताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक अतिथि शिक्षक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग शिक्षक को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घटना तीन अक्टूबर की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव ने नाबालिग छात्रा को किसी बहाने से बुलाया और उसे एक झोपड़ी में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर उसके स्वजन मौके पर पहुंचे और शिक्षक को पकड़ लिया। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने शिक्षक को पेड़ से बांधकर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय योगेंद्र जाटव मूल रूप से मुरैना जिले के शेरपुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल रतलाम के खारवाकला में किराये के मकान में रह रहा था। योगेंद्र पिपल्या तुखार गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत था। मामले में छात्रा के स्वजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने योगेंद्र जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर अतिथि शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। अतिथि शिक्षक का कहना है कि तीन अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर भोजनावकाश के दौरान वह अपनी परिचित एक लड़की से मिलने गया था। उसके मुताबिक, करीब दो बजकर पैंतालीस मिनट पर खारवा क्षेत्र में एक कोठड़ी के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। शिक्षक ने मारपीट करने वाले लोगों की पहचान करने से इनकार किया है। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और छात्रा से जुड़े घटनाक्रम की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रतलाम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
रतलाम के ताल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक अतिथि शिक्षक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर
NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




