|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

रीति तिवारी का बड़ा खुलासा: पिता के 25 हजार के दावे पर बोलीं- मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी, जनता समझदार है

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हाल ही में बिग बॉस 20 से बाहर हो चुकी हैं। शो से एविक्शन के बाद रीति का पहला रिएक्शन सामने आया है। रीति को शो में काफी ट्रोल किया गया था। उनकी सिंगिंग का मजाक उड़ाया गय

NRI Post Hindi Desk · 49 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हाल ही में बिग बॉस 20 से बाहर हो चुकी हैं। शो से एविक्शन के बाद रीति का पहला रिएक्शन सामने आया है। रीति को शो में काफी ट्रोल किया गया था। उनकी सिंगिंग का मजाक उड़ाया गया और काजी तौकीर संग उनकी लड़ाई का मुद्दा बना। रीति को शो में गाली-गलौच करने पर भी ट्रोल किया गया। वीकेंड का वार में सलमान ने रीति की क्लास लगाई। अपनी जर्नी पर वो काम करतीं इससे पहले शो से बाहर हो गईं। जब रीति ने बिग बॉस में दावा किया कि उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें महीने के 25 हजार देते थे, तो इस पर उनके पूर्व पति एकम बावा का रिएक्शन आया था। एकम बावा ने रीति के पास लग्जरी कार और बैग्स का कलेक्शन होने की बात कही थी। एकम बावा के इस बयान पर रीति ने अब रिएक्ट किया है। उन्होंने एक बातचीत में कहा- ये सभी बयान ऐसे टाइम पर आए हैं जो कन्वीनियंस को जाहिर करते हैं। ये खुद में बड़ा जवाब है। मैं खुद को डिफेंड नहीं करूंगी। जनता खुद समझदार है। इस मुद्दे पर लीगल एक्शन ले लिया गया है। मैं चाहूंगी इस पर लीगली बात हो। जो भी अपडेट्स इस मामले पर होंगे, हम उन्हें लीगल सोर्स से ही जानेंगे। मेरी लीगल टीम इस मामले की जानकारी देगी। 25 हजार पॉकेट मनी पर रीति ने सफाई देते हुए कहा कि ये बस मेरा सच है। ये सब हुआ था। मैंने कभी नहीं कहा ये मेरी स्ट्रगल स्टोरी है, ये बस मेरी स्टोरी है। मैंने कभी किसी की सिम्पेथी नहीं मांगी। अगर ऐसा करना होता तो सालों पहले ही मांग लेती। बस इतना था कि शो में मैं बहुत ज्यादा रियल हो गई। रीति ने आगे कहा कि हर घर और हर परिवार की सोच अलग होती है। मैं अभी 25 साल की हूं। मेरे पापा और परिवार हमेशा से क्लियर रहा है कि बेटा अपनी जिंदगी खुद बनाओ। अगर मुझे सबकुछ आसानी से मिल जाएगा, तो मेरे लिए उसकी कोई वैल्यू नहीं होगी। मेरे अंदर कुछ हासिल करने और कुछ करने का जुनून पैदा नहीं होगा। इसलिए मैं खुश हूं कि मेरे लिए ये सब नहीं किया गया। दूसरी बात ये है कि इस उम्र में परिवार से चीजें मांगने पर आपको शर्म आती है। आपको लगता है चीजें खुद से करो। मैं खुद क्यों नहीं कर सकती। तो ऐसा नहीं है कि मुझे प्रिवलेज नहीं मिला। बता दें कि रीति तिवारी ने शो में अपनी जर्नी के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी और उनके बयानों ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। शो से बाहर होने के बाद अब उनका यह बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति के आरोपों पर पलटवार किया है और अपनी बात रखी है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!