|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की पिटाई, फिर थाने से सीधे मंदिर पहुंचा कारवां और करा दी शादी

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में एक ऐसी प्रेम कहानी का अंजाम सामने आया है, जिसकी शायद प्रेमी जोड़े ने भी कभी कल्पना नहीं की होगी। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का बताया जा रहा है। जानकारी क

NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने की पिटाई, फिर थाने से सीधे मंदिर पहुंचा कारवां और करा दी शादी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में एक ऐसी प्रेम कहानी का अंजाम सामने आया है, जिसकी शायद प्रेमी जोड़े ने भी कभी कल्पना नहीं की होगी। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाटी गांव निवासी आकाश दिवाकर पुत्र मूलचंद, जिसकी उम्र करीब बीस वर्ष बताई जा रही है, बीती रात अपनी प्रेमिका सलोनी दिवाकर, जिसकी उम्र करीब उन्नीस वर्ष है, से मिलने शेरगढ़ गांव पहुंचा था। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है और बताया जा रहा है कि दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे। जैसे ही रात के अंधेरे में आकाश के गांव पहुंचने की भनक सलोनी के परिजनों को लगी, उन्होंने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद युवक की पहले जमकर पिटाई की गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। यहां से मामले ने एक अलग ही मोड़ ले लिया और कार्रवाई के बजाय दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर सहमति बन गई। दोनों पक्षों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए और इसके बाद उन्होंने तिल्हापुर मोड़ स्थित एक मंदिर में आकाश और सलोनी का विवाह करा दिया। इस तरह करीब तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध का अंत आखिरकार सात फेरों के साथ हुआ। जिस मुलाकात को लेकर रात में विवाद शुरू हुआ था, वही मामला बाद में दोनों की शादी की वजह बन गया। जब इस मामले में पिपरी थाना इंचार्ज चंद्र भूषण मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों के परिजन शादी के लिए राजी थे और वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। थाना प्रभारी के मुताबिक जानकारी मिली है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस के अनुसार परिवारों की सहमति के बाद मामले में किसी कार्रवाई की मांग नहीं की गई, जिसके चलते यह विवाद अंततः एक शुभ समाचार में बदल गया।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!