अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में रेलवे ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर सुबह-सुबह वहां पहुंचे लोग हैरान रह गए। दरअसल, 25 और 26 अगस्त की मध्यरात्रि को पश्चिम रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने एक विशेष अभियान के तहत पैदल यात्रियों के लिए बनाए जा रहे सब-वे का निर्माण कार्य रातों-रात पूरा कर दिया। इस काम को अंजाम देने के लिए रेलवे को 8 घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति दी गई थी, लेकिन टीम ने अपनी सटीक योजना और बेहतरीन तालमेल से इसे महज 7 घंटे 15 मिनट में पूरा कर लिया। यानी निर्धारित समय से 45 मिनट पहले ही सब-वे को जनता के लिए खोल दिया गया। इस परियोजना में फैक्ट्री-निर्मित हाईटेक प्रीकास्ट कंक्रीट स्ट्रक्चर का उपयोग किया गया, जिससे निर्माण की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हुई। ब्लॉक शुरू होते ही भारी मशीनरी से खुदाई की गई और जमीन को समतल कर तुरंत मजबूत आधार तैयार किया गया। इसके बाद विशाल प्रीकास्ट ब्लॉकों को क्रेन की मदद से एक-एक करके सटीक स्थिति में स्थापित किया गया और फिर ट्रैक को दोबारा बिछा दिया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में हासिल किया गया। अधिकारियों की निरंतर निगरानी ने पूरी टीम का हौसला बढ़ाया और बिना किसी सुरक्षा चूक के समय से पहले काम पूरा करना संभव बनाया। सुबह होते ही जब स्थानीय लोग वस्त्रापुर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ऊपर रेलवे ट्रैक और नीचे आधुनिक सब-वे तैयार है, जिसकी वे जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली साबित हुई है।
रातों-रात बदल गई तस्वीर! रेलवे ने 7 घंटे में बनाया सब-वे, सुबह लोग देखते रह गए
अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में रेलवे ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर सुबह-सुबह वहां पहुंचे लोग हैरान रह गए। दरअसल, 25 और 26 अगस्त की मध्यरात्रि को पश्चिम रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने एक वि
NRI Post Hindi Desk · 89 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





