अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड पर भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। यह 14 दिवसीय संयुक्त अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें दोनों देशों के सैन्य बल दुर्गम पहाड़ी युद्धकला और सामरिक तालमेल की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। 'हर काम देश के नाम' के जज्बे के साथ चल रहे इस अभ्यास में भारतीय सेना और यूएई की सेना के कुल 92 जांबाज हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें दोनों देशों की बराबर भागीदारी है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व भैरव बटालियन के शूरवीर कर रहे हैं, जबकि यूएई की ओर से माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन की टुकड़ी मैदान में डटी हुई है। अभ्यास के पहले चरण में दोनों सेनाओं के जवानों ने कठिन और जटिल परिस्थितियों में एक साथ पसीना बहाया। इस दौरान शारीरिक एवं युद्ध कौशल, फिजिकल ट्रेनिंग, जिउ-जित्सु और रिफ्लेक्स शूटिंग, पहाड़ी क्राफ्ट एवं एडवेंचर ट्रेनिंग के तहत राक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, फाक्स-लाइन ट्रेनिंग और स्लिथरिंग का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही सटीक निशाना व माउंटेन क्राफ्ट में दिन रात की फायरिंग के साथ-साथ विशेष माउंटेन क्राफ्ट का कठोर अभ्यास, ड्रोन आपरेशंस और हाइटेक तकनीक पर विशेष फोकस किया गया। जैसे-जैसे यह 14 दिवसीय अभ्यास आगे बढ़ेगा, दोनों देशों के जवान चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में तकनीक आधारित सैन्य ऑपरेशन्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अगले चरण में ये गतिविधियां संयुक्त योजना और टैक्टिकल ड्रिल, सर्विलांस ग्रिड की स्थापना, ड्रोन आपरेशन्स, जटिल बाधाओं को पार करने की ट्रेनिंग और इंटीग्रेटेड फील्ड एक्सरसाइज के रूप में आगे बढ़ेंगी। यह संयुक्त सैन्याभ्यास न केवल दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर अनुभव और बेहतरीन कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का जरिया बन रहा है, बल्कि इससे भारत और यूएई के बीच रणनीतिक सहयोग, रक्षा संबंध और आपसी भरोसा भी नए क्षितिज छू रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के जवान पहाड़ी युद्धकला में अपनी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी समन्वय को भी मजबूत कर रहे हैं। यह अभ्यास भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे की कार्यप्रणाली और रणनीतियों को समझने का अवसर मिल रहा है, जिससे भविष्य में संयुक्त अभियानों के दौरान तालमेल और बेहतर होगा। रानीखेत जैसे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आयोजित यह अभ्यास दोनों सेनाओं की कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता को भी प्रदर्शित कर रहा है।
रानीखेत में भारत-यूएई का संयुक्त सैन्याभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' जारी, पहाड़ी युद्धकला पर विशेष फोकस
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड पर भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्याभ्यास 'माउंटेन गार्जियन 2026' पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी है। यह 14 दिवसीय संयुक्त अभ्
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





