|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रूप नगर में बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, पिस्टल तान बदमाशों ने खंगाला घर, पुलिस को जानकार का शक

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए चार हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात लूट लिए। पीड़ि

NRI Post Hindi Desk · 107 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रूप नगर में बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, पिस्टल तान बदमाशों ने खंगाला घर, पुलिस को जानकार का शक
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए चार हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात लूट लिए। पीड़ित 74 वर्षीय तारेश बैसीवाला कश्मीरी गेट में आटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं और अपनी 70 वर्षीय पत्नी अर्चना के साथ बंगले में रहते हैं। पुलिस को इस वारदात में किसी करीबी या जानकार के शामिल होने की गहरी आशंका है, क्योंकि बदमाशों को घर में रखे कीमती सामान और बंगले के अंदर के कमरों की पूरी जानकारी थी। घटना के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे तारेश बाथरूम जाने के लिए उठे और पानी की सप्लाई जांचने के लिए मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकले, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर घर में प्रवेश कर गए। बदमाशों ने तारेश की छाती पर पिस्टल तान दी और नकदी व जेवरात के बारे में पूछताछ करने लगे, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। वारदात के दौरान दो बदमाश उस कमरे में घुस गए जहां अर्चना सो रही थीं और उन्होंने बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर कपड़े से बांधकर फर्श पर लिटा दिया। इसके बाद तारेश को भी घसीटकर उसी कमरे में ले जाया गया और दंपती को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गया। पीड़ित के मुताबिक चारों बदमाश नकाबपोश थे, जिनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था और उनके पास दो पिस्टल, चाकू और लोहे की राड थी। बदमाशों ने घर की अलमारियों और तिजोरियों के ताले तोड़कर करीब दस लाख रुपये नकद, सोने की 15 से 20 चेन, 20 से 25 अंगूठियां, पांच सोने की गिन्नियां, एक सोने का नेकलेस और चांदी की कई मूर्तियां व करीब एक हजार चांदी के सिक्के लूट ले गए। पुलिस के अनुसार लूटे गए सामान की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, जिसके बाद घायल दंपती को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस की मुख्य जांच इस बात पर केंद्रित है कि बदमाशों को घर के लेआउट और कीमती सामान की जानकारी कैसे मिली, क्योंकि पीड़ित के घर में दो नौकरानियां और एक माली काम करते हैं। पुलिस इन सभी कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि किसी कर्मचारी या उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्ति ने बदमाशों को दंपती की दिनचर्या और घर में रखे सामान की जानकारी तो नहीं दी। तारेश सप्ताह में तीन दिन कश्मीरी गेट स्थित अपने कार्यालय जाते हैं और अन्य दिनों में घर से काम करते हैं, ऐसे में पुलिस संदिग्धों के ठिकानों की घेरेबंदी कर तकनीकी सर्विलांस की मदद ले रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के रास्तों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!