|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रामगढ़ में डीयू मिशन की जमीन पर बिल्डर और चर्च की नजर, कब्जा मुक्त कराने के बदले डेढ़ एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव

रामगढ़ शहर के झंडा चौक और चितरपुर स्थित डीयू मिशन की भूमि को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में सीएनआई चर्च और बिल्डरों की भूमिका सामने आई है। पिछले करीब दस वर्षों से इस जमीन को लेकर लेन

NRI Post Hindi Desk · 70 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रामगढ़ में डीयू मिशन की जमीन पर बिल्डर और चर्च की नजर, कब्जा मुक्त कराने के बदले डेढ़ एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव
📷 NRI Post Hindi Desk

रामगढ़ शहर के झंडा चौक और चितरपुर स्थित डीयू मिशन की भूमि को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में सीएनआई चर्च और बिल्डरों की भूमिका सामने आई है। पिछले करीब दस वर्षों से इस जमीन को लेकर लेन-देन की कवायद चल रही है। हाल के दिनों में एक बिल्डर के पत्र और चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया डायसिस छोटानागपुर के सचिव संतोष मरांडी के पत्राचार ने इस पूरे मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। मामला चितरपुर स्थित डीयू मिशन की करीब दस एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसमें से लगभग सात एकड़ जमीन पर सीएनआई से जुड़े लोगों का कब्जा बताया जा रहा है, जबकि करीब तीन एकड़ जमीन उनके कब्जे में नहीं है। इसी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए चितरपुर के ग्लोब डेवलपर्स से जुड़े बिल्डर हमीद हाशमी को जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार डीयू मिशन जमीन के दस्तावेजों में त्रुटि दूर कराने, पंजी दो में नाम दर्ज कराने, लगान रसीद निर्गत कराने के साथ जमीन की घेराबंदी कराने की योजना बनाई गई है। प्रस्ताव के अनुसार जमीन के नीचे करीब चार फीट तक फाउंडेशन और ऊपर करीब दस फीट तक बाउंड्री, पिलर, तार और गेट लगाने की बात कही गई है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक करोड़ पचास लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है और इसके एवज में बिल्डर को करीब डेढ़ एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव होने की बात सामने आई है। बिल्डर हमीद हाशमी ने गत बीस जून को डीयू मिशन रामगढ़ को पत्र लिखकर चितरपुर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने तथा इसके बदले जमीन के आदान-प्रदान का प्रस्ताव रखा था। इस पत्र पर चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया डायसिस छोटानागपुर के सचिव संतोष मरांडी ने संज्ञान लेते हुए नौ जुलाई को पेरिस सभा सदस्यों की बैठक के लिए पत्र जारी किया, जिसका मुख्य विषय डीयू मिशन चितरपुर की भूसंपत्ति से संबंधित विचार-विमर्श बताया गया था। इसके बाद बारह जुलाई को चितरपुर मंडली क्षेत्र में डीयू मिशन की भूसंपत्ति का भौतिक निरीक्षण और संपत्ति सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाने की बात सामने आई। इसी दौरान बिल्डर हमीद हाशमी को जमीन सौंपने के प्रस्ताव पर पेरिस सभा में चर्चा होने की जानकारी भी सामने आई है। विदित हो कि डीयू मिशन की जमीन को लेकर यह विवाद कोई नया नहीं है। वर्ष दो हजार सोलह में सीएनआई चर्च से जुड़े कुछ लोगों द्वारा रामगढ़ के डीयू मिशन की जमीन को रांची के एक बिल्डर के साथ एग्रीमेंट किए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद रांची के बिल्डर ने वर्ष दो हजार अठारह में रामगढ़ न्यायालय में परिवाद संख्या पांच सौ साठ दर्ज कराया था। परिवाद में बिल्डर ने खुद को रांची की एडोनिस कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट से जुड़ा बताते हुए कहा था कि उसे छोटानागपुर डायसियन ईस्टर एसोसिएशन द्वारा रामगढ़ में डीयू मिशन की जमीन पर व्यावसायिक काम्प्लेक्स निर्माण के लिए जमीन दी गई थी। झंडा चौक स्थित करीब तीन दशमलव बत्तीस एकड़ जमीन पर व्यावसायिक काम्प्लेक्स निर्माण की तैयारी भी शुरू की गई थी तथा नक्शा पारित कराने के लिए छावनी परिषद में आवेदन दिया गया था। हालांकि उक्त जमीन के दावेदार राजेश धान ने इक्कीस नवंबर दो हजार सोलह को छावनी परिषद में आवेदन देकर दस्तावेजों पर आपत्ति जताई थी, इसके बावजूद निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत किए जाने का दावा भी सामने आया था। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि डीयू मिशन की उक्त भूसंपत्ति का वैध हस्तांतरण सीएनआई के पक्ष में हुआ है या नहीं। बिल्डर हमीद हाशमी का कहना है कि चितरपुर में चर्च की जमीन को स्थानीय कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है और कब्जा मुक्त कर चर्च की जमीन को मुक्त कराने का प्रस्ताव चर्च कमेटी के लोगों को दिया गया है, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसके बदले में चर्च कमेटी को डेढ़ एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव दिया गया है तथा इस संबंध में लगातार चर्च कमेटी से पत्राचार किया जा रहा है। दूसरी ओर चितरपुर अंचल के अंचलाधिकारी दीपक मिंज का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और डीयू मिशन ने किसे प्रॉपर्टी ट्रांसफर की है, इसकी जानकारी उन्हें या अंचल कार्यालय को नहीं

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!