|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

रामगढ़ में पुलिस कांस्टेबल के घर सेंधमारी, ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

पलामू जिले के सदर थाना में पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पतरातू स्थित आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह घटना उस समय हुई जब अनूप की मां रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधने के लिए पटना

NRI Post Hindi Desk · 83 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रामगढ़ में पुलिस कांस्टेबल के घर सेंधमारी, ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ
📷 NRI Post Hindi Desk

पलामू जिले के सदर थाना में पदस्थापित पुलिस कांस्टेबल अनूप कुमार भट्ट के पतरातू स्थित आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यह घटना उस समय हुई जब अनूप की मां रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधने के लिए पटना गई हुई थीं और अनूप भी श्रावणी मेले की ड्यूटी करने के बाद पटना में ही थे। बुधवार की सुबह जब अनूप की मां पटना से लौटकर घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, क्योंकि अलमीरा और बक्सों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया गया था। चोर अलमारी में रखी नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। गौरतलब है कि अनूप का पीटीपीएस ई-325 रोड नंबर नौ स्थित आवास पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय से मात्र 25 से 30 मीटर की दूरी पर है, फिर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। अनूप के पिता स्वर्गीय मिथलेश राय पूर्व में पतरातू थाने में मुंशी के पद पर कार्यरत थे और उनकी मृत्यु के बाद अनूप को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। पूरा परिवार उसी समय से पीटीपीएस क्षेत्र में रह रहा था। इस घटना से पहले भी रक्षाबंधन के दिन ही पीटीपीएस हनुमानगढ़ी पंचायत की वार्ड सदस्य निम्मी टोप्पो और रिटायर विद्युत कर्मी नरेश शर्मा के घरों में भी इसी तर्ज पर चोरी हुई थी। एक साथ हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाओं ने पीटीपीएस क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ तेज कर दी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं और स्थानीय निवासियों में आक्रोश व्याप्त है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!