उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा अनोखा और दुर्लभ मामला सामने आया है जिसने प्रशासन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। सेंट मैरी स्कूल की कक्षा दस की जुड़वां छात्राएं खिजरा और तूबा जुबैर अपने आधार कार्ड अपडेट न होने की समस्या से कई महीनों से जूझ रही थीं। दोनों बहनों के बायोमेट्रिक विवरण, विशेषकर रेटिना और फिंगरप्रिंट, इतने समान थे कि एक का आधार अपडेट होते ही दूसरे का आवेदन डुप्लीकेसी में जाकर निरस्त हो जाता था। दसवीं बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानी को देखते हुए परिवार ने जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी से मदद मांगी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिल्ली और लखनऊ कार्यालयों से संपर्क किया। कई महीनों की प्रक्रिया और विशेष तकनीकी व्यवस्था के बाद आखिरकार दोनों छात्राओं के अलग-अलग आधार कार्ड सफलतापूर्वक अपडेट हो गए। छात्राओं और उनके परिजनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है, जबकि जिलाधिकारी ने इसे बेहद दुर्लभ मामलों में से एक बताया है। खिजरा जुबैर के मुताबिक, परिवार को सबसे पहले दोनों बहनों के चेहरे और आंखों की समानता का अंदाजा तब हुआ, जब उनके पिता ने मोबाइल के फेस लॉक से जुड़ा प्रयोग किया। उनके अनुसार, एक बहन के चेहरे से फोन लॉक करने के बाद दूसरी बहन का चेहरा दिखाने पर भी फोन अनलॉक हो गया। इसके बाद परिवार को शक हुआ कि दोनों के बायोमेट्रिक विवरण में असामान्य समानता हो सकती है। खिजरा ने बताया कि कई बार आधार केंद्र पर जाने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोग रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मिले और पूरी समस्या बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिल्ली और लखनऊ कार्यालयों से संपर्क किया। इसके बाद विशेष प्रक्रिया के तहत दोनों छात्राओं के आधार रिकॉर्ड को अपडेट कराने की कोशिश शुरू हुई। परिवार के सदस्य मकसूद अहमद ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में करीब ढाई से तीन महीने का समय लगा। इस दौरान प्रशासन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से दिए गए निर्देशों के मुताबिक परिवार ने जरूरी प्रक्रिया पूरी की। आखिरकार दोनों बहनों के आधार कार्ड अलग-अलग अपडेट हो गए। मकसूद अहमद के मुताबिक, आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की वजह से दोनों छात्राओं के दसवीं कक्षा के पंजीकरण में परेशानी आ रही थी। उन्होंने कहा कि पहले एक का आधार अपडेट होता था तो दूसरे का आवेदन निरस्त हो जाता था। परिवार के मुताबिक, काफी प्रयासों के बाद जिलाधिकारी की पहल से यह समस्या दूर हो सकी। रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि खिजरा और तूबा जुबैर एक जैसी दिखने वाली जुड़वां बहनें हैं। बचपन में उनके आधार कार्ड अभिभावकों की पहचान के आधार पर बनाए गए थे। अब दसवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उन्हें अपने बायोमेट्रिक विवरण के आधार पर आधार अपडेट कराना था। जिलाधिकारी के मुताबिक, जब पहली छात्रा का आधार बायोमेट्रिक के आधार पर अपडेट हो गया तो दूसरी छात्रा के फिंगरप्रिंट और आंखों के स्कैन पहले रिकॉर्ड से मेल खाने के कारण उसका आवेदन डुप्लीकेसी में चला गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के दिल्ली कार्यालय से संपर्क किया, जहां से लखनऊ स्थित संबंधित अधिकारियों से समन्वय कराया गया। विशेष व्यवस्था के तहत लगातार प्रयास किए गए और करीब चार-पांच महीने की प्रक्रिया के बाद दोनों छात्राओं के अलग-अलग आधार कार्ड अपडेट हो सके। जिलाधिकारी ने इस मामले को 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जुड़वां बच्चों के बायोमेट्रिक विवरण में भी कुछ न कुछ अंतर होता है, लेकिन इस मामले में दोनों के विवरण में ऐसी समानता सामने आई, जिससे आधार अपडेट की प्रक्रिया में डुप्लीकेसी की समस्या पैदा हो गई। आधार कार्ड अपडेट होने के बाद दोनों छात्राओं के दसवीं कक्षा के पंजीकरण की राह आसान हो गई है। खिजरा ने इसके लिए जिलाधिकारी और प्रशासन का आभ
रामपुर में 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' मामला: जुड़वां बहनों का रेटिना और फिंगरप्रिंट समान, आधार अपडेट में डुप्लीकेसी से परेशानी
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक ऐसा अनोखा और दुर्लभ मामला सामने आया है जिसने प्रशासन और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। सेंट मैरी स्कूल की कक्षा दस की जुड़वां छात्
NRI Post Hindi Desk · 62 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




