|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

राम मंदिर फैसले पर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, सलमान खान समेत इन सितारों से मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर और सु

NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राम मंदिर फैसले पर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, सलमान खान समेत इन सितारों से मांगी माफी
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर और सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2019 के फैसले पर अपनी असंतोष और निराशा व्यक्त की है। वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर कहती हुई नजर आ रही हैं कि जब राम जन्मभूमि को लेकर फैसला आया था, तो वह काफी दुखी थीं। उन्होंने बताया कि वह उस फैसले को लेकर इतनी नाराज थीं कि उन्हें लगा कि यह फैसला अनफेयर है। इस दौरान उन्होंने अपने फोन बुक में सेव सभी मुस्लिम लोगों को मैसेज करके माफी मांगी थी। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर फहाद अहमद तक को मैसेज करके सॉरी कहा था। स्वरा ने कहा कि एक हिंदू होने के नाते वह अपने सभी मुस्लिम जान-पहचान वालों को बताना चाहती थीं कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शर्मिंदा महसूस कर रही हैं और वह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। जैसे ही स्वरा का यह बयान इंटरनेट पर वायरल हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने सीताराम के जयकारे लगाए और सवाल किया कि क्या उन्हें इतिहास नहीं पता है। यूजर्स यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर लोग स्वरा को इतनी अटेंशन क्यों देते हैं और उन्हें पॉडकास्ट में क्यों बुलाया जाता है। लोग उन्हें फहाद अहमद के साथ इंटरफेथ मैरिज को लेकर भी निशाना बना रहे हैं। हालांकि, ट्रोलिंग के बीच स्वरा के समर्थकों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं, जो उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लोकतांत्रिक देश में हर किसी को अपने विचार रखने का हक है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन राम मंदिर के निर्माण के लिए दी जाएगी। जब यह फैसला आया था, उस वक्त भी अभिनेत्री ने इस पर शंका जताई थी और न्याय व्यवस्था तथा संविधान में सवाल खड़े किए थे। उनके उस बयान से आहत होकर एक वकील ने अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की थी, हालांकि अटॉर्नी जनरल ने इस पर असहमति जताई थी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!