|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

रायपुर के 19 वर्षीय रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विजेता, मां के लिए बनाएंगे घर

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कई हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद रायपुर के रहने वाले महज 19 वर्षीय रितेश पाल ने इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ

NRI Post Hindi Desk · 58 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कई हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद रायपुर के रहने वाले महज 19 वर्षीय रितेश पाल ने इस शो का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये की कैश प्राइज भी मिली है। रितेश ने यह ट्रॉफी कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ मिलकर जीती है। जीत के बाद प्रतीक उतेकर ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा कि यह हमारी विक्ट्री है। उन्होंने आगे लिखा कि 17 हफ्तों का यह सफर रहा, जिसमें जो प्यार और सपोर्ट मिला वह अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव सब सार्थक हो गए और रितेश पाल हमेशा उनका रॉकस्टार रहेगा। रितेश पाल की यह जीत आसान नहीं रही है। वह रायपुर के एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके लिए डांसर बनने की राह मुश्किलों भरी थी। शुरुआत में उन्हें परिवार का सपोर्ट नहीं मिल पाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार के कहने पर वह अपने भाई के साथ उसके सैलून में काम करने लगे। बातचीत में रितेश ने बताया कि घरवाले कहते थे कि डांस छोड़ दो और भाई के साथ सैलून में मदद कराओ। लेकिन उन्होंने डांस नहीं छोड़ा। वह छह दिन डांस करते थे और रविवार को भाई के साथ सैलून में उसकी मदद कराते थे, जहां से उन्हें जेब खर्च मिल जाता था। रितेश ने कहा कि डांस रियलिटी शो से जीती गई राशि से वह अपनी मां के लिए घर बनाएंगे, जिसका नाम वह हरि दर्शन रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पहली इच्छा यही है कि वह अपनी मम्मी के लिए कुछ करें। रितेश ने कहा कि जब भी वह मां के लिए कुछ करते हैं, तो उन्हें लगता है कि वह अपने लिए कुछ कर रहे हैं। बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर का विजेता बनने से पहले रितेश डांस प्लस 6 में अपने डांस का हुनर दिखा चुके थे। अब पूरा देश उनके डांस का मुरीद हो चुका है। रितेश को जीत की बधाई।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!