|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 फिर हुई स्पॉट, चार रंगों और दमदार इंजन के साथ मचाएगी धमाल

रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में हिमालयन 440 को लॉन्च किया है, जिसे बाजार में जबरदस्त सफलता मिली है। इस बाइक को लॉन्चिंग के बाद बंपर बुकिंग मिली, यहां तक कि कंपनी ने कुछ समय के लिए इसकी बुकिंग को बंद करना प

NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 फिर हुई स्पॉट, चार रंगों और दमदार इंजन के साथ मचाएगी धमाल
📷 NRI Post Hindi Desk

रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में हिमालयन 440 को लॉन्च किया है, जिसे बाजार में जबरदस्त सफलता मिली है। इस बाइक को लॉन्चिंग के बाद बंपर बुकिंग मिली, यहां तक कि कंपनी ने कुछ समय के लिए इसकी बुकिंग को बंद करना पड़ा। अब कंपनी एक और हिमालयन मॉडल लाने की तैयारी में जुट गई है, जिसका नाम हिमालयन 750 होगा। हाल ही में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 को सड़क पर स्पॉट किया गया है। यह बाइक एक टीवी कमर्शियल के शूट के दौरान दिखाई दी है। इससे पहले भी इस बाइक को कई बार स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन हाल में आई तस्वीरों में इसके बॉडीवर्क, ग्राफिक्स और हार्डवेयर से जुड़ी कई नई जानकारियां सामने आई हैं। पहले आई लीक्स से यह साफ हो चुका है कि हिमालयन 750 चार रंग विकल्पों में आएगी। यह बाइक ग्रे, ग्रीन, मरून और व्हाइट रंग में उपलब्ध हो सकती है। इन रंगों के साथ कुछ रंगों का संयोजन भी देखने को मिलेगा, जैसे ग्रे रंग के साथ ब्राउन फिनिश दिखाई देगी। बाइक के साइड में 750 और हिमालयन का ग्राफिक्स मिलेगा। फिलहाल इसके रंगों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बाइक में कई व्हील सेटअप देखने को मिल सकते हैं, यानी इसमें अलॉय और स्पोक व्हील दोनों का विकल्प मिलेगा। इसमें 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील मिल सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हिमालयन 750 में राउंड हेडलैम्प मिलेगा, जो होरिजेंटल लाइटिंग एलिमेंट के साथ आएगा। इसमें बड़ी विंडस्क्रीन दी जाएगी। साइड बॉडीवर्क पर इंडीकेटर मिलेंगे और एक बड़ा फ्यूल टैंक भी दिया जाएगा। इसके अलावा बाइक में स्टेप्ड सीट, रियर लगेज रैक, राउंड मिरर्स और लो-माउंटेड फ्रंट मडगार्ड जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। बात करें इंजन की तो इस बाइक में 55 बीएचपी की पावर और 60 एनएम का टॉर्क देने वाला इंजन मिलेगा, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसमें क्रूज कंट्रोल जैसा सुविधाजनक फीचर भी मिलेगा। कंपनी इस बाइक को अगले महीने होने वाले ईआईसीएमए इवेंट में रिवील कर सकती है, वहीं भारत में यह बाइक मोटरसाइकिल प्रेमियों के सामने रिवील हो सकती है। इस तरह रॉयल एनफील्ड अपनी नई हिमालयन 750 के जरिए एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!