|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रेवाड़ी के बावल में होटल के कमरा नंबर 101 में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, साथी की तलाश में जुटी पुलिस

औद्योगिक कस्बा बावल स्थित हाईवे किनारे बने ग्रीन होटल में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजस्थान के खैरथल जिले के सराय कलां निवासी करीब 36 वर्षीय जसवीर के रूप में हुई ह

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रेवाड़ी के बावल में होटल के कमरा नंबर 101 में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, साथी की तलाश में जुटी पुलिस
📷 NRI Post Hindi Desk

औद्योगिक कस्बा बावल स्थित हाईवे किनारे बने ग्रीन होटल में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजस्थान के खैरथल जिले के सराय कलां निवासी करीब 36 वर्षीय जसवीर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जसवीर सोमवार को अपने साथी संदीप के साथ रोजगार की तलाश में बावल औद्योगिक क्षेत्र में आया था। दोनों ने होटल का कमरा नंबर 101 बुक कराया था और रात को उसी कमरे में ठहरे थे। मंगलवार सुबह संदीप कहीं चला गया, जबकि दोपहर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई। इसके बाद होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो जसवीर का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शव मिलते ही होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, हालांकि कमरे से खाने का सामान और शराब की बोतल बरामद हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत स्वाभाविक थी या किसी अन्य कारण से हुई। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कमरे में कौन-कौन लोग आए थे। साथ ही पुलिस फरार साथी संदीप की तलाश कर रही है, क्योंकि मौत के असली कारणों का खुलासा उसके मिलने या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बावल थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!