पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और उसके पड़ोसी शहर रावलपिंडी के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ आ गई है, जिससे वहां जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर में पांच से छह फीट तक पानी भर गया है और लोगों के घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश के चलते ड्रेनेज सिस्टम पर अत्यधिक दबाव पड़ा, जिसके बाद नाल-ए-लाई में पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा और स्थिति ने विकराल रूप धारण कर लिया। बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों और सड़कों पर भर गया है, जिससे कई वाहन पानी में ही तैरते दिख रहे हैं, तो कई गाड़ियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं और सड़कों पर केवल उनकी छतें ही नजर आ रही हैं। रावलपिंडी के सफदरबाद, सादिकाबाद, धोके खाबा, पीरवधाई, फौजी कॉलोनी और आर्य मोहल्ला जैसे कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे वहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की व्यवस्था चरमरा गई है और मरी रोड तथा ओल्ड एयरपोर्ट रोड के कुछ हिस्से भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है और लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। रावलपिंडी में कटारियान ब्रिज पर नाल-ए-लाई का पानी 29.5 फीट के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने शहर में बारिश से जुड़ी इमरजेंसी घोषित कर दी है। शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है और प्रभावित इलाकों से पानी निकालने के लिए भारी मशीनरी और पंप तैनात किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जहां आम जनता अपने बर्बाद सामान और घरों को देखकर रो रही है, वहीं पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अपने ठिकानों पर आराम कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर सिंधु जल समझौते का मुद्दा उठाते हुए भारत से पानी की गुहार लगा रहे थे, लेकिन दूसरी ओर उनके अपने देश में बारिश का पानी ही नहीं संभल पा रहा है और यह जनता के लिए कहर बनकर बरस रहा है।
रावलपिंडी की यादें मिटीं, नाल-ए-लाई उफान पर, पाकिस्तान के इस शहर में चारों ओर जल-जमाजी, बाढ़ में डूबा जनजीवन
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और उसके पड़ोसी शहर रावलपिंडी के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ आ गई है, जिससे वहां जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर में पां
NRI Post Hindi Desk · 83 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


