मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। यहां करीब एक सप्ताह से भर्ती एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन मौत की असली वजह ने सबको चौंका दिया। मृतका के परिजनों ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने महिला की नाक से कीड़े निकलते हुए देखे, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि मरीज की देखभाल में बेहद लापरवाही बरती गई और इलाज के दौरान उसकी हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जानकारी के अनुसार, सतना निवासी अर्चना गुप्ता का 30 तारीख को स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने दावा किया कि भर्ती कराने के समय मरीज की हालत सामान्य थी, लेकिन पांच दिन बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह गंभीर होती चली गई। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। मामला तब और गर्माया जब परिजन मरीज की हालत का वीडियो बनाने आईसीयू में पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टर ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज का ब्रेन काम नहीं कर रहा था और केवल पल्स चल रही थी, लेकिन परिजन इस सफाई को खारिज कर रहे हैं। परिजनों की मांग पर अब दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है, वहीं इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर मामले को लेकर सवाल उठाए हैं। अब परिजनों के आरोप और अस्पताल की सफाई के बीच पूरा मामला जांच के घेरे में है और प्रशासन इसकी गहनता से जांच कर रहा है।
रीवा अस्पताल में मरीज की नाक से निकले कीड़े, परिजनों ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। यहां करीब एक सप्ताह से भर्ती एक महिला मरीज की इला
NRI Post Hindi Desk · 76 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





