|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

रश्मिका-विजय के रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को विजय का करारा जवाब, कहा- 'सब भाड़ में जाओ'

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी पर सवाल उठाने वालों के लिए अब अच्छी खबर नहीं है। पहले रश्मिका मंदाना ने 8 पेज का लंबा नोट लिखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था और अब उनके पति विजय देवरकों

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 4 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी पर सवाल उठाने वालों के लिए अब अच्छी खबर नहीं है। पहले रश्मिका मंदाना ने 8 पेज का लंबा नोट लिखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था और अब उनके पति विजय देवरकोंडा भी मैदान में उतर आए हैं। विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पत्नी रश्मिका के लिए उनका प्यार भी छलक रहा है और ट्रोलर्स के लिए गुस्सा भी साफ नजर आ रहा है। विजय ने रश्मिका के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस उनके माथे को प्यार से किस करती दिख रही हैं। वहीं, एक वीडियो में रश्मिका अपने पति के कंधों पर सवार नजर आती हैं और विजय उन्हें उठाकर घर में इधर-उधर घूमते दिखते हैं। दोनों की ये प्यारी-सी केमिस्ट्री देखकर फैंस का दिल तो खुश हो ही रहा है, लेकिन विजय के पोस्ट का आखिरी हिस्सा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर सकता है। विजय ने रश्मिका के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी पत्नी, मेरी जिंदगी की औरत, मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना है। इसके बाद विजय ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो दोनों के रिश्ते को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता जता रहे थे। उन्होंने लिखा कि जिन लोगों को हमारी चिंता है, उन्हें बता दूं कि हम दोनों बहुत खुश हैं और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं। सोशल मीडिया पर चाहे जितनी बातें बन रही हों, विजय का कहना है कि उनकी और रश्मिका की जिंदगी में सब कुछ बढ़िया चल रहा है और दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं तथा उन्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। विजय की पोस्ट की अगली लाइन भी काफी दमदार है। उन्होंने लिखा कि अगर दुनिया के खिलाफ मैं और वो हैं, तो ऐसा ही सही। इस एक लाइन के जरिए विजय ने साफ कर दिया कि उन्हें और रश्मिका को लेकर कौन क्या सोचता है, इससे उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं और जरूरत पड़ने पर पूरी दुनिया के सामने एक-दूसरे का साथ देने को तैयार हैं। विजय ने प्यार और खुशियों का जश्न मनाने वालों को भी शुक्रिया कहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स के लिए ऐसी लाइन लिख दी, जिसने पूरे पोस्ट को और भी चर्चा में ला दिया। विजय ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि और बाकी सब लोग अपनी ऐसी-तैसी कराएं। इसके साथ उन्होंने साफ कर दिया कि जो लोग उनके रिश्ते में बेवजह दखल दे रहे हैं, उनके लिए उनके पास न कोई सफाई है और न ही कोई खास सम्मान दिखाने की जरूरत है। विजय का यह अंदाज रश्मिका के हालिया बयान के बाद आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की थी। ऐसे में विजय का यह पोस्ट दोनों के रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों का सीधा जवाब माना जा रहा है। एक तरफ माथे पर प्यार भरा किस, दूसरी तरफ कंधों पर पत्नी को उठाकर घूमने वाला वीडियो और फिर ट्रोलर्स के लिए तीखा संदेश, विजय ने एक ही पोस्ट में प्यार और नाराजगी दोनों जाहिर कर दिए। बता दें कि करण जौहर के शो में रश्मिका मंदाना ने बताया था कि शादी के लिए उन्होंने विजय को करीब एक साल तक मनाया और लगभग 100 बार कहा, तब जाकर वह राजी हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात को पकड़कर दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। किसी ने विजय को रेड फ्लैग कहा, तो किसी ने रश्मिका को उनसे बेहतर पार्टनर चुनने की सलाह दे डाली। लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद रश्मिका ने 8 पेज का नोट शेयर कर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि लोग उनकी बात के असली मतलब को समझने के बजाय सिर्फ 100 बार मनाने वाली बात पर अटक गए। रश्मिका ने यह भी साफ किया था कि उनके लिए शादी किसी बड़े प्रपोजल का नहीं, बल्कि साथ मिलकर जिंदगी बनाने का नाम है। एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा था कि मैं अपने बंदे के प्यार में पागल हूं, ये कब से बुरी बात हो गई, अगर मैं जिससे शादी कर रही हूं, उसी से प्यार में नहीं हूं, तो फिर

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!