|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

रूस ने बेच डाला 80 हजार करोड़ का सोना, छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा रिजर्व, सुनामी से पहले सस्ता होगा गोल्ड?

दुनिया भर के केंद्रीय बैंक जहां अपने खजाने में सोना जमा कर रहे हैं, वहीं रूस ने एक झटके में भारी मात्रा में सोना बेचकर वैश्विक बाजार को हिला दिया है। रूसी केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रूस ने बेच डाला 80 हजार करोड़ का सोना, छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा रिजर्व, सुनामी से पहले सस्ता होगा गोल्ड?
📷 NRI Post Hindi Desk

दुनिया भर के केंद्रीय बैंक जहां अपने खजाने में सोना जमा कर रहे हैं, वहीं रूस ने एक झटके में भारी मात्रा में सोना बेचकर वैश्विक बाजार को हिला दिया है। रूसी केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल की शुरुआत से अगस्त की शुरुआत तक रूस के सोने के भंडार में करीब 40,765 किलोग्राम की कमी आई है, जिसकी कीमत भारतीय करेंसी में 80 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस भारी बिकवाली के बाद रूस का गोल्ड रिजर्व घटकर 73.2 मिलियन औंस रह गया है, जो जनवरी 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है। उल्लेखनीय है कि रूस कभी दुनिया में सोने का सबसे बड़ा सरकारी खरीदार हुआ करता था, लेकिन अब उसे मजबूरन अपना खजाना खाली करना पड़ रहा है। इस बिकवाली के पीछे की सबसे बड़ी वजह पैसे की किल्लत है, क्योंकि यूक्रेन युद्ध के बाद लगे प्रतिबंधों से रूस की तेल और गैस से होने वाली कमाई में भारी गिरावट आई है। बजट का घाटा पूरा करने और देश का खर्च चलाने के लिए रूसी सरकार को अपने राष्ट्रीय कल्याण कोष से विदेशी मुद्रा और सोना बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस भारी-भरकम बिकवाली के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की सप्लाई अचानक बढ़ने से कीमतें धड़ाम से गिर जाएंगी? जानकारों का मानना है कि अगर रूस ने अपनी यह बिकवाली जारी रखी तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ सकता है। महज सात महीनों के भीतर ही रूस के सोने के भंडार की वैल्यू में 33.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 3.21 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है। रूस लगातार अपने रिजर्व से सोना निकालकर बाजार में डंप कर रहा है, जिससे वैश्विक बाजार में सोने की सप्लाई अचानक बढ़ रही है और इसका असर सोने-चांदी दोनों की कीमतों पर दिख सकता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!