|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

रहमत शाह का ऐतिहासिक शतक, हसन महमूद की हैट्रिक से बांग्लादेश मजबूत स्थिति में

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। रहमत शाह ने इस मुकाबले में 105 रनों की शानदार पारी खेली और इसी के साथ वह टेस

NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रहमत शाह का ऐतिहासिक शतक, हसन महमूद की हैट्रिक से बांग्लादेश मजबूत स्थिति में
📷 NRI Post Hindi Desk

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहमत शाह ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। रहमत शाह ने इस मुकाबले में 105 रनों की शानदार पारी खेली और इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने वाले पहले अफगानी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 216 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से यह ऐतिहासिक पारी खेली। बता दें कि हशमातुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद जुलाई में रहमत शाह को वनडे और टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी, और उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के पहले ही टेस्ट में यह कारनामा कर दिखाया। हालांकि, रहमत शाह की इस बेहतरीन पारी के बावजूद अफगानिस्तान की पूरी टीम बांग्लादेश के पहली पारी के स्कोर से पीछे रह गई। अफगानिस्तान की पहली पारी रहमत के शतक के बाद भी सिर्फ 240 रनों पर सिमट गई। रहमत शाह के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक ने 62 रनों की पारी खेली, जबकि इकराम अलिखील ने 32 रनों का योगदान दिया। इस तरह अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश की पारी से 106 रन पीछे रह गई। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लिया और कुल पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया। हसन महमूद बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश ने शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम और लिटन दास के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 346 रन बनाए थे। तमीम ने 83, इस्लाम ने 67 और दास ने 53 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश ने इस टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में 106 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में भी बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। नाजमुल हुसैन शांतो 48 रन और मुशफिकुर रहीम 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। अब बांग्लादेश की कुल बढ़त 281 रनों की हो गई है। बांग्लादेश यहां से विशालकाय स्कोर खड़ा करके अफगानिस्तान को समेटकर मैच जीतने का प्रयास करेगा। इस मुकाबले में एक तरफ जहां रहमत शाह ने अपनी कप्तानी की शुरुआत शतक के साथ की, वहीं दूसरी ओर हसन महमूद ने हैट्रिक लेकर बांग्लादेश के लिए नया इतिहास लिख दिया।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!