एंटी-इनकंबेंसी यानी सत्ताधारी दल के खिलाफ बना माहौल, जिसकी चर्चा आमतौर पर चुनाव से पहले या फिर चुनाव परिणामों के विश्लेषण के दौरान की जाती है। खासतौर पर तब, जब कोई पार्टी चुनाव में अपनी सत्ता नहीं बचा पाती। लेकिन जब से नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई है, तब से लोकसभा चुनाव ही नहीं, विधानसभा चुनावों में भी सबसे ज्यादा चर्चा जिस शब्द के इर्द-गिर्द होती है, वह है प्रो-इनकंबेंसी। खासकर उत्तर भारत और उसमें भी हिंदी पट्टी वाले राज्यों में। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसे असाधारण मानते हैं और कहते हैं कि यह स्वाभाविक नहीं है। वे चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए आश्चर्य जताते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी ही न हो। उनका कहना है कि देश के बड़े-बड़े राजनेता एंटी-इनकंबेंसी का शिकार बने और चुनाव हारते रहे, लेकिन मोदी और शाह अपने भाषणों में पचास साल, तीस साल और पंद्रह साल सरकार में बने रहने की बात करते हैं। राहुल गांधी इसके पीछे चुनाव आयोग की कथित बेईमानी को दोष देते हैं। लेकिन उनका यह तर्क हफ्तेभर पहले आए दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजों में धराशायी हो जाता है, जहां कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई चारों पदों पर चारों खाने चित्त हो गई। उसे भाजपा समर्थित एबीवीपी के सामने हार मिली, जो लंबे अरसे से दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ पर काबिज है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि इस चुनाव में धांधली हुई है, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव तो ज्ञानेश कुमार वाला चुनाव आयोग नहीं करवाता। यानी तमाम युवा आंदोलनों, पेपर लीक के मुद्दों और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बावजूद भाजपा समर्थित एबीवीपी अपनी बात छात्रों तक पहुंचाने में कामयाब रहता है, और छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रमों की झड़ी लगाने वाले राहुल गांधी की पार्टी नाकाम रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ एंटी-इनकंबेंसी से चुनाव नहीं जीता जाता, चुनाव मैनेजमेंट से जीता जाता है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन, सत्ता पक्ष के खिलाफ गठबंधन और कई अन्य गुणा-भाग काम आते हैं। यह भी जरूरी नहीं कि किसी सरकार के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी हो ही, या उसने ऐसा कुछ बुरा किया हो जिसे एंटी-इनकंबेंसी कहा जा सके। लेकिन यह विपक्ष की खूबी होती है कि वह सत्ता पक्ष के सिर पर कोई ऐसा ठप्पा मढ़ दे, जो उसे जनविरोधी साबित कर दे। जैसे दो हजार चौबीस के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने काफी हद तक यह नैरेटिव चलाने में कामयाबी हासिल की कि यदि नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी। हालांकि भाजपा ने संविधान बदलने की कोई मंशा जाहिर नहीं की थी, सिवाय उसके कुछेक नेताओं के बयान के, और भाजपा ने भरोसा दिलाया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। लेकिन दलित वोटरों ने विपक्ष का नैरेटिव स्वीकार किया और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसी तरह उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भाजपा या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दल लगातार सत्ता पर काबिज हैं। इन सरकारों के कई पहलू एंटी-इनकंबेंसी का कारण बन सकते थे, लेकिन यहां भाजपा और गठबंधन दलों ने अपने विरोधियों की पुरानी सरकारों की एंटी-इनकंबेंसी वोटरों के मन में ऐसी बैठाई है कि हर चुनाव में सत्ता पक्ष पर हमलावर होने के बजाय विपक्ष अपने खिलाफ बने नैरेटिव की सफाई देता रह जाता है। मध्य प्रदेश में दो हजार तीन के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहुत बुरी पराजय हुई, और चुनाव जीतने वाली उमा भारती ने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम रख दिया मिस्टर बंटाधार। यह लेबल अगले कई चुनावों तक भाजपा दोहराती रही। बिहार के हर चुनाव में भाजपा और गठबंधन के नेता राजद और लालू के दौर वाले जंगल राज की याद दिलाते हैं, और उत्तर प्रदेश के हर चुनाव में मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के दौर का माफिया राज चर्चा में आ जाता है। भाजपा के इस नैरेटिव ने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टिय
राहुल गांधी का एंटी-इनकंबेंसी पर सवाल, दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव नतीजों ने खोल दी पोल
एंटी-इनकंबेंसी यानी सत्ताधारी दल के खिलाफ बना माहौल, जिसकी चर्चा आमतौर पर चुनाव से पहले या फिर चुनाव परिणामों के विश्लेषण के दौरान की जाती है। खासतौर पर तब, जब कोई पार्टी चुनाव में अपनी सत्ता नहीं बचा
NRI Post Hindi Desk · 59 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




