कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर काफी आक्रामक हैं. लगातार तीन दिन से राहुल गांधी सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब खबर आ रही है कि नेता प्रतिक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को साफ हिदायत दी है कि प्रदर्शन में सारे सांसदों की उपस्थिति को सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा है कि जो पिछले दो दिन में आए हैं और जो नहीं आए हैं, उनकी सूची बनाई जाए. अगर कोई गैर हाजिर है और उनके पास संतोषजनक जवाब नहीं है, तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करो. इससे साफ जाहिर है कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं. इससे पहले खबर आई थी कि राहुल गांधी ने अपने गठबंधन के सहयोगियों को फोन कर दिल्ली बुलाया है. इसमें जो नाम सामने आए हैं, उनमें ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और तेजस्वी यादव शामिल हैं. इंडिया गठबंधन एक कदम भी इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है. सभी सहयोगी दल कांग्रेस के साथ इस प्रदर्शन को और मजबूत करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान देते हुए कहा है कि वह दिल्ली आ रही हैं. उन्होंने बताया कि 8-9 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मुलाकात हो सकती है. राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले नेताओं की लिस्ट में उनका भी नाम शामिल है. ममता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम रणनीति के बारे कुछ नहीं बता सकते हैं. उन्होंने मुझे बुलाया है. हमारा जेनजी के साथ रिश्ता है. हम बाद में देखेंगे कि वह क्या करते या क्या नहीं करते हैं. मैंने बहुत अत्याचार देखे हैं. पूरे भारत में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है. इसके अलावा ममता बनर्जी ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा है कि उनके साथ जो हुआ है, वह सही नहीं है. बता दें कि एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दल लगातार मोर्चा खोल रहे हैं. राहुल गांधी का यह सख्त रुख बताता है कि वे इस लड़ाई को अब और तेज करना चाहते हैं. गठबंधन सहयोगियों को दिल्ली बुलाने और राष्ट्रपति से मुलाकात की तैयारी से साफ है कि विपक्ष इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की रणनीति पर काम कर रहा है. प्रदर्शन में सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और गैरहाजिर लोगों पर कार्रवाई की हिदायत से पार्टी के भीतर अनुशासन का संदेश भी जा रहा है.
राहुल गांधी का सख्त रुख, प्रदर्शन में गैरहाजिर सांसदों को मिलेगा कारण बताओ नोटिस
कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर काफी आक्रामक हैं. लगातार तीन दिन से राहुल गांधी सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब खबर आ रही
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




