कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 'सत्याग्रह' नाम से एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए देशभर में अपने अधिकारों और विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों की कहानियों को एक नक्शे पर लाने की पहल की गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर यह लड़ाई उन्हें अकेले लड़नी पड़ती है। उन्होंने जी-जेड, छात्रों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर संघर्ष की अपनी कहानी है, लेकिन अकेले उठने वाली आवाज अक्सर दब जाती है। राहुल गांधी ने कहा कि 'सत्याग्रह' इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है। उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि बापू ने सिखाया था कि सच सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन उससे भी बड़ा हथियार एकता के साथ सच के लिए खड़े होना है। राहुल गांधी ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों से अपनी कहानी इस पोर्टल पर भेजने की अपील की है और कहा कि इसमें करीब दो मिनट लगेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों की कहानी नक्शे पर दिखाई जाएगी और इसके जरिए वे यह भी देख सकेंगे कि उनकी तरह और कौन-कौन संघर्ष कर रहा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोगों की ओर से साझा किए गए मुद्दों पर वह अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जो कर सकते हैं, करूंगे, चाहे संसद में हो, सड़क पर हो, खत लिखकर हो, जहां भी उनकी जरूरत हो वहां वह लोगों के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष के रूप में लोगों के साथ खड़ा होना उनकी जिम्मेदारी है। इस पहल का मकसद देशभर में बिखरे हुए संघर्षों को एक मंच पर लाकर उन्हें एकजुट ताकत देना है, ताकि अकेले उठने वाली आवाजें अब दब न पाएं और हर संघर्ष को उसकी पहचान और समर्थन मिल सके।
राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'सत्याग्रह' पोर्टल, एक नक्शे पर जुड़ेंगी संघर्ष की आवाजें
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 'सत्याग्रह' नाम से एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिए देशभर में अपने अधिकारों और विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे लोगों की कह
NRI Post Hindi Desk · 52 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




