लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सोमवार शाम सुप्रीम कोर्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ याचिका दायर की है। दिनभर हुए हंगामे के बाद दायर इस याचिका में राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता हैं और उनके साथ विपक्षी दलों के 10 अन्य बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं, यानी कुल 11 नेताओं ने यह याचिका दायर की है। सूत्रों के मुताबिक याचिका में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कराने के फैसले को अवैध घोषित करने की मांग की गई है, साथ ही अदालत से पूरी प्रक्रिया की कानूनी वैधता की जांच करने का अनुरोध किया गया है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि क्या चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के जरिए अपनी शक्तियों का इस्तेमाल उनके निर्धारित उद्देश्य से हटकर किया है, जिसे कानूनी भाषा में शक्तियों का छद्म प्रयोग कहा जाता है। याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अहम आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अन्य दो चुनाव आयुक्तों की जानकारी और सहमति के बिना कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इसमें 23 सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है, जिसके मुताबिक 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने, दोबारा जोड़ने और डेटा तक पहुंच से जुड़ी आपत्तियां जताई थीं, हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि फैसले सर्वसम्मति से हुए। याचिका में सुप्रीम कोर्ट की 1995 की संविधान पीठ के टीएन शेषन बनाम भारत संघ फैसले का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अन्य चुनाव आयुक्तों से अधिक निर्णय लेने की शक्ति नहीं है, और अकेले सामूहिक शक्तियों का इस्तेमाल संविधान के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन हो सकता है। याचिका में देशभर में इस प्रक्रिया को मंजूरी देने वाली मूल फाइलें मंगाने की मांग की गई है और 24 जून 2025 के आदेश पर सवाल उठाया गया है। जुलाई 2026 में ऑनलाइन फॉर्म-6 में किए गए कथित बदलावों को भी गैरकानूनी बताया गया है, जिसमें आवेदकों से यह घोषणा मांगी गई कि उनका या उनके रिश्तेदारों का नाम पिछली सूची में था या नहीं। याचिका में चुनाव आयोग के डिजिटल प्लेटफॉर्म की स्वतंत्र तकनीकी जांच, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच समिति का गठन, लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मामले की जांच, तथा फॉर्म-7 के जरिए सामूहिक आपत्तियों और पंजाब में 20.66 लाख नाम कम होने के मुद्दे पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, एसआईआर प्रक्रिया को बताया अवैध
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सोमवार शाम सुप्रीम कोर्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ याचिका दायर की है। दिनभर हुए हंगामे के बाद दायर इस याचिका मे
NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

