|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रांची में छठ घाटों पर अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई, नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर

छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब छठ घाटों पर अर्घ्य देने के लिए स्थान घेरने और अवैध रूप से बुकिंग करने वालों की खैर नहीं है। कोई भी व्यक्ति घाट पर अपना नाम या मोबाइल नंबर लि

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रांची में छठ घाटों पर अवैध कब्जे पर सख्त कार्रवाई, नगर निगम ने जारी किया टोल फ्री नंबर
📷 NRI Post Hindi Desk

छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब छठ घाटों पर अर्घ्य देने के लिए स्थान घेरने और अवैध रूप से बुकिंग करने वालों की खैर नहीं है। कोई भी व्यक्ति घाट पर अपना नाम या मोबाइल नंबर लिखकर अथवा किसी अन्य तरीके से स्थान पर एकाधिकार स्थापित नहीं कर सकेगा। ऐसा करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने छठ महापर्व के दौरान घाटों पर अवैध कब्जे और मनमानी रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अरगोड़ा तालाब, बटन तालाब (डोरंडा), स्वर्णरेखा नदी घाट (नामकुम) और तिरिल तालाब (कोकर) का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर सफाई, सुरक्षा, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। घाटों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती कर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया। आम लोगों से भी अपील की गई है कि घाटों पर अवैध बुकिंग या स्थान घेरने की गतिविधि दिखने पर निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर सूचना दें। अरगोड़ा तालाब की क्षतिग्रस्त बाउंड्री की मरम्मत, आवश्यक घेराबंदी और पेंटिंग कराने के साथ दो दिनों में पूरे परिसर की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। तालाब के पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार फिटकरी, ई-बॉल और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करने तथा नालियों का गंदा पानी तालाब में जाने से रोकने का निर्देश दिया गया। बटन तालाब में सिविल वर्क और पेंटिंग के साथ अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया, जबकि स्वर्णरेखा नदी घाट की सफाई के लिए तत्काल दो पोकलेन मशीनें लगाने, नदी से गाद हटाने और जल का प्राकृतिक प्रवाह बनाए रखने का निर्देश दिया गया। घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई और घास की कटाई भी कराई जाएगी। तिरिल तालाब के संपर्क पथों को स्टोन डस्ट से समतल करने और शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया। छठ महापर्व तक प्रमुख घाटों और उनके संपर्क रास्तों पर विशेष डॉग रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आवारा कुत्तों के कारण श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी से बचाना है। नगर आयुक्त ने छठ पूजा समितियों से भी विशेष सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की और कहा कि छठ घाटों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें पूजा समितियों और आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के बाद भी तालाबों की स्वच्छता, सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित व्यवस्था विकसित की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक, वार्ड पार्षद और निगम की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!