|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

रांची विश्वविद्यालय के 254 शोधार्थी नए अंदाज में करेंगे शोध, कोर्स वर्क से ही दिखेगा बदलाव

रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले 254 अभ्यर्थी अब नए अंदाज में शोध करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोर्स वर्क से लेकर प्रोग्रेस रिपोर्ट तक की पूरी प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिससे शोधार्थियों

NRI Post Hindi Desk · 17 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रांची विश्वविद्यालय के 254 शोधार्थी नए अंदाज में करेंगे शोध, कोर्स वर्क से ही दिखेगा बदलाव
📷 NRI Post Hindi Desk

रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले 254 अभ्यर्थी अब नए अंदाज में शोध करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोर्स वर्क से लेकर प्रोग्रेस रिपोर्ट तक की पूरी प्रक्रिया में बदलाव किया है, जिससे शोधार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। शोध निदेशालय के अंतर्गत इन सभी शोधार्थियों को पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। नए पीएचडी रेगुलेशन के तहत कोर्स वर्क की अवधि छह माह यानी एक सेमेस्टर होगी। क्लासरूम में प्रत्येक थ्योरी पेपर के लिए कुल 15 घंटे निर्धारित किए गए हैं, जबकि प्रैक्टिकल पेपर के लिए कुल 30 घंटे होंगे। इसके अलावा फील्ड वर्क की अवधि 15 दिन होगी। प्रत्येक विद्यार्थी को कोर्स वर्क परीक्षा अधिकतम दो सेमेस्टर में पास करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में अंक के आधार पर श्रेणी निर्धारण भी किया है, जिसमें 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी फेल माने जाएंगे। पीएचडी कोर्स वर्क में कुल तीन पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। पहला पेपर रिसर्च मैथेडोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लिकेशन इन रिसर्च का होगा, जबकि दूसरा और तीसरा पेपर सब्जेक्ट स्पेसिफिक कोर्स के होंगे। सभी पेपर दो-दो सेक्शन में होंगे और प्रत्येक पाठ्यक्रम के तहत सेक्शन ए अनिवार्य होगा। नए कोर्स वर्क में ही विद्यार्थियों को पीएचडी करने की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिससे उन्हें अपने विषय में शोध करने में आसानी होगी। शोधार्थियों को शोध करते समय अलर्ट रहने की जरूरत है और उन्हें प्रत्येक छह महीने का प्रोग्रेस रिपोर्ट संबंधित विषय के विभाग में जमा करनी होगी, जिसके बाद उनका मूल्यांकन किया जाएगा। जो शोधार्थी यह रिपोर्ट जमा नहीं करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा। शोध निदेशक डॉ. परवेज हसन ने बताया कि कोर्स वर्क में ही शोध करने से संबंधित सारी जानकारी शोधार्थियों को मिल जाएगी। इससे पहले जब कोई शोधार्थी शोध करने के लिए रांची विश्वविद्यालय में आता था तो उसे गाइड मिलने में परेशानी होती थी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा के बाद जब 1200 से अधिक अभ्यर्थी पास हो जाते थे तो इसमें से केवल 20 प्रतिशत अभ्यर्थियों को गाइड मिल पाता था, जबकि बाकी अभ्यर्थियों को एक से दो साल इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!