देवरी थाना क्षेत्र के कोयनडीह गांव के समीप रविवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया जब ग्रामीणों और युवक के स्वजनों ने राजस्थान पुलिस की हिरासत से एक आरोपित युवक और नाबालिग लड़की को जबरन छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार कोयनडीह गांव निवासी एक युवक राजस्थान से उक्त नाबालिग लड़की को भगाकर अपने गांव ले आया था और कुछ दिनों से उसे अपने ही घर में छिपाकर रखा था। लड़की की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस बीते शनिवार को उक्त नाबालिग लड़की के चाचा को साथ लेकर देवरी थाना पुलिस के सहयोग से आरोपित युवक के घर पहुंची, जहां से पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित युवक और नाबालिग लड़की दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। रविवार को राजस्थान पुलिस आरोपित सहित लड़की को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा के लिए अपने साथ एक निजी वाहन से जा रही थी, इसी बीच अचानक कोयनडीह गांव के समीप कुछ ग्रामीणों और युवक के स्वजन ने रास्ते में अवरोध कर उक्त वाहन को रोक लिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों लड़का-लड़की को पुलिस की गाड़ी से जबरन नीचे उतारकर भगा ले गए, जिसके बाद घटनास्थल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना पाकर देवरी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और खबर लिखे जाने तक तिसरी इंस्पेक्टर सहित देवरी पुलिस और राजस्थान पुलिस संयुक्त रूप से दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। देवरी की इस घटना के बाद छानबीन करती राजस्थान पुलिस व देवरी पुलिस के अधिकारियों की टीम गांव में सक्रिय है और आरोपित युवक तथा नाबालिग लड़की की तलाश जारी है।
राजस्थान पुलिस की हिरासत से आरोपित युवक और नाबालिग लड़की को ग्रामीणों ने छुड़ाया, मचा हड़कंप
देवरी थाना क्षेत्र के कोयनडीह गांव के समीप रविवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया जब ग्रामीणों और युवक के स्वजनों ने राजस्थान पुलिस की हिरासत से एक आरोपित युवक और नाबालिग लड़की को जबरन छुड़ा
NRI Post Hindi Desk · 2 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




