|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

राजस्थान में ट्रेन हादसों का खात्मा, कानौता-बांदीकुई रेलखंड पर शुरू हुई कवच तकनीक; ट्रेनें आमने-सामने आने पर खुद रुक जाएंगी

राजस्थान में अब रेल हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कानौता-बांदीकुई रेलखंड पर आधुनिक कवच तकनीक को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे में पहली

NRI Post Hindi Desk · 23 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राजस्थान में ट्रेन हादसों का खात्मा, कानौता-बांदीकुई रेलखंड पर शुरू हुई कवच तकनीक; ट्रेनें आमने-सामने आने पर खुद रुक जाएंगी
📷 NRI Post Hindi Desk

राजस्थान में अब रेल हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कानौता-बांदीकुई रेलखंड पर आधुनिक कवच तकनीक को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे में पहली बार है जब इस तकनीक से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 67 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड पर 7 ब्लॉक सेक्शनों में कवच प्रणाली लगाई गई है, जिनमें कानौता-बस्सी, बस्सी-झर, झर-जटवाड़ा, जटवाड़ा-दौसा, दौसा-भांकरी, भांकरी-अरनिया तथा अरनिया-बांदीकुई सेक्शन शामिल हैं। कई बार के ट्रायल के बाद यह प्रणाली शुरू की गई है। फील्ड इंस्टॉलेशन के बाद ट्रेन की ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड, सिग्नल क्रॉस करने सहित सभी मापदंडों पर ट्रायल किए गए। झर-जटवाड़ा रेलखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर तथा कानौता-बस्सी रेलखंड में निर्धारित पूर्ण सेक्शनल गति पर स्पीड टेस्टिंग की गई। उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार पहले चरण में 1586 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर कवच तकनीक लगाई जाएगी, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इस वित्तीय वर्ष में 250 किलोमीटर से अधिक ट्रैक पर यह प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। कवच एक आधुनिक ट्रेन संरक्षण प्रणाली है जो निर्धारित परिस्थितियों में आमने-सामने अथवा पीछे से होने वाली टक्कर के जोखिम को स्वचालित तरीके से रोकती है। यदि लोको पायलट गलती से लाल सिग्नल पार करता है तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लग जाएंगे और अगर एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने आ जाएं तो यह तकनीक दोनों को रोक देगी तथा इसकी जानकारी अधिकारियों सहित लोको पायलट को भी मिलेगी। ओवरस्पीडिंग की स्थिति में स्वचालित ब्रेकिंग सिस्टम काम करता है और ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन के अनधिकृत रूप से रुकने पर स्वचालित संकट संदेश सुविधा सुरक्षा कार्रवाई में सहायता करती है। खराब मौसम और कोहरे के दौरान भी सिग्नल की जानकारी लोको पायलट को मिलती रहेगी, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित नहीं होगा। यह स्वदेशी तकनीक कम लागत में तैयार हुई है और इससे रेल संरक्षा को मजबूत करने तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन के प्रयासों को और बल मिलेगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
राजस्थान में ट्रेन हादसों का खात्मा, कानौता-बांदीकुई रेलखंड पर शुरू हुई कवच तकनीक; ट्रेनें आमने-सामने आने पर खुद रुक जाएंगी — NRI Post