उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चार दिवसीय श्रीराम कथा के लिए कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका स्वागत किया और इसके बाद खुद कार चलाकर उन्हें कुंडा ले गए। धीरेंद्र शास्त्री कारों के काफिले के साथ सीधे कुंडा के बेंती स्थित बेंती कोठी पहुंचे, जहां बेंती कोठी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में उन्होंने दर्शन-पूजन किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विधि-विधान से हनुमान जी की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की तथा अपने हाथों से हनुमान जी को फूलों की माला भी पहनाई। इस दौरान राजा भैया ने भी हनुमान जी को माला अर्पित की। प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र के बेंती में 17 से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचन करेंगे। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कथा पंडाल, श्रद्धालुओं के ठहरने तथा भंडारे के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समिति के मुताबिक, मुख्य कथा पंडाल 100 फीट चौड़ा और 560 फीट लंबा होगा, जबकि इसके दोनों ओर 54 फीट चौड़े और 400 फीट लंबे पंडाल बनाए जाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बैठने के लिए 80 फीट लंबा और 48 फीट चौड़ा विशेष पंडाल तैयार किया गया है और पंडाल के पीछे हेलीपैड भी बनाया गया है। आयोजकों के अनुसार, कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है और करीब 20 से 25 हजार लोगों के बेंती में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और आयोजन के चारों दिन 24 घंटे भंडारा चलेगा, जहां भोजन के साथ नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी। श्रीराम कथा में धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है और आयोजन में योगगुरु बाबा रामदेव, सतुआ बाबा और हैदराबाद के टी. राजा सहित कई संतों, मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के मुताबिक, बाबा रामदेव और सतुआ बाबा समेत कई संतों ने कार्यक्रम में पहुंचने की स्वीकृति दी है और दूसरे राज्यों के कुछ नेताओं के भी बेंती पहुंचने की उम्मीद है। चार दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर बेंती में तैयारियां तेज हैं और धार्मिक आयोजन के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं तथा विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
राजा भैया ने खुद कार चलाकर एयरपोर्ट से धीरेंद्र शास्त्री को कुंडा पहुंचाया, हनुमान मंदिर में की पूजा
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चार दिवसीय श्रीराम कथा के लिए कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका स्वागत
NRI Post Hindi Desk · 8 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




