|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

रात की 10 बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश में 10 रुपये में ट्रेन सफर, खरगे के बयान पर बीजेपी का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। 24 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो नई रेल लाइनों का उद्घाटन कि

NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। 24 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया और साथ ही मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस नई ट्रेन सेवा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका किराया है, जो मात्र 10 रुपये रखा गया है। इस पहल से आम यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र में आवागमन भी आसान होगा। वहीं देश की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना में दिए गए एक बयान के बाद देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। पटना से लेकर भोपाल और जम्मू तक भारी बवाल देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की है। इस बीच सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भी एक अहम सवाल उठ रहा है कि अगर परिवार में बंटवारा हो जाए तो क्या अलग से योजना का लाभ मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने साफ कर दिया है कि तेहरान किसी भी तरह की युद्ध स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेगा। वहीं मनोरंजन जगत में दिल्ली पुलिस ने टाइगर श्रॉफ केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सलमान खान के घर की रेकी का मामला भी सामने आया है। खेल जगह में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत ने रिकॉर्ड 114 मेडल जीते हैं, जबकि पाकिस्तान एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सका। हरियाणा में बिजली को लेकर भी घमासान मचा है, जहां निजी कंपनी को 25 साल का लाइसेंस दिए जाने पर सरकार ने रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!