|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

राधिका अंबानी का दिवाली लुक वायरल, एक लाख साठ हजार रुपये की साड़ी में दिखीं खूबसूरत

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। राधिका का हाल ही में दिवाली लुक सामने आया है जिसमें वो काफी सुंदर नजर आ रही हैं। सामने आई तस्व

NRI Post Hindi Desk · 14 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
राधिका अंबानी का दिवाली लुक वायरल, एक लाख साठ हजार रुपये की साड़ी में दिखीं खूबसूरत
📷 NRI Post Hindi Desk

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ ही अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। राधिका का हाल ही में दिवाली लुक सामने आया है जिसमें वो काफी सुंदर नजर आ रही हैं। सामने आई तस्वीरों में राधिका अपने पति अनंत संग नजर आ रही हैं। इस दौरान राधिका ने एक खूबसूरत आइवरी एथनिक सूट पहना जिस पर सिल्क की हेवी एम्ब्रायडरी हुई थी। अपनी बारीक कारीगरी और डिटेलिंग के कारण ये ड्रेस बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थी। इस पर फूलों और बेलों के सुंदर डिजाइन बने हुए थे। इस सेट में एक स्कर्ट, टॉप और बस्टियर शामिल था जिन्हें बेहतरीन एप्लिक वर्क, रेशम की कढ़ाई और हल्के सीक्वेंस के काम से सजाया गया है। फूलों वाले डिजाइन इस आउटफिट को एक रोमांटिक लुक दे रहे थे। इस स्लीवलेस ट्यूनिक में गोल गला था और नेकलाइन और कंधों के पास एक शीयर पैनल था जिसे मोतियों, बीड्स और धागों की बारीक कढ़ाई से सजाया गया था। इसके ऊपरी हिस्से पर घनी कढ़ाई की गई थी जो नीचे की तरफ एक घेरदार स्कर्ट के साथ बहुत खूबसूरती से जुड़ती है। इन सभी हिस्सों को एक साथ पहनने पर यह पारंपरिक पहनावा एकदम आधुनिक और स्टाइलिश लगता है। अगर आपको राधिका का यह आउटफिट पसंद आया है और आप भी अपने वॉर्डरोब में ऐसा ही शालीन और खूबसूरत लुक शामिल करना चाहती हैं तो आपको बता दें कि उनका ये ड्रेस डिजाइनर लेबल अनीता डोंगरे के ब्रैंड से है जिसकी कीमत एक लाख साठ हजार रुपये बताई गई है। राधिका ने अपनी एक्सेसरीज को भी काफी सिंपल रखा है। उन्होंने एक नाजुक, सिंगल-लाइन डायमंड चोकर पहना था जो उनके गले पर एक हल्की सी चमक बिखेर रहा था। मेकअप के लिए उन्होंने वॉर्म और न्यूट्रल टोन को चुना है, जिसमें उनकी आंखें हल्के ढंग से हाइलाइट की गई हैं और होंठों पर एक हल्का शेड है। दूसरी ओर अनंत अंबानी ने पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने गहरे लाल और कोरल रंग का बांधनी कुर्ता पहना जो काफी आकर्षक लग रहा था। इस कुर्ते के गहरे गुलाबी-लाल कपड़े पर सफेद रंग के छोटे-छोटे ज्यामितीय डॉट पैटर्न बने थे जो पारंपरिक भारतीय टाई-डाई कला की खूबसूरती को दर्शाते हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!